IND vs WI: धवन की वापसी मुश्किल, ODI सीरीज में खुल सकती है इन 4 बल्लेबाजों की किस्मत
नई दिल्ली: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में कठिन मुकाबले खेल रही है। इस सीरीज में पहला मैच कोहली की पारी के चलते जीतने के बाद भारत दूसरा मैच गंवा बैठा है जिसके साथ ही इस सीरीज का तीसरा और अंतिम टी-20 मैच निर्णायक हो गया है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में भारत के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के खेलने के आसान मुश्किल नजर आ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही T20I श्रृंखला से पहले ही बाहर हैं और वे इसके बाद एकदिवसीय मैच खेलने से भी चूक सकते हैं।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय शिखर पूरी तरह से फिट नहीं हैं जिसके चलते भारत के चार युवा बल्लेबाजों के लिए टीम इंडिया में खेलने का दरवाजा खुल सकता है। ये चार खिलाड़ी इस तरह से हैं-

संजू सैमसन-
जिन चार खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोल सकते हैं उनमें एक नाम संजू सैमसन का भी है। हालांकि सैमसन धवन की तरह से विशुद्ध ओपनर नहीं हैं लेकिन उनको जिस तरह से टी-20 में लगातार शामिल किया जा रहा है और फिर भी मौके नहीं दिए जा रहे हैं उसको देखते हुए टीम प्रबंधन चाहेगा कि सैमसन को इंटरनेशल लेवल पर कुछ एक्सोपोजर दिया जाए। यह 25 वर्षीय बल्लेबाज वनडे टीम का हिस्सा रहा है, लेकिन अभी तक अपनी शुरुआत यहां भी नहीं कर सका है। यदि चयनकर्ता उनको बनाए रखते हैं, तो वह मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे।
'मैं पल दो पल का शायर हूं', फैंस के सामने धोनी ने गाना गाकर जीता दिल, VIDEO

2. शुबमन गिल
एक दूसरा बड़ा नाम शुबमन गिल हैं जिनके सामने अपनी अपार प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय फलक पर साबित करने का भरपूर मौका हो सकता है। गिल ने न्यूजीलैंड के दौरे के लिए इस साल की शुरुआत में अपना पहला नेशनल कॉल हासिल किया। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में पदार्पण किया और दो पारियों में 16 रन बनाए। वह T20I टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने अपनी शुरुआत नहीं की। ऐसे में गिल ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में तब फिट हो सकते हैं जब धवन अनुपस्थिति हैं।

3. मयंक अग्रवाल-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल की जगह पर मयंक को न्यूजीलैंड बुलाया गया था, लेकिन उन्हें चोट लग गई। इसके चलते उन्हें कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में भी बाहर बैठने को मजबूर होना पड़ा था। टेस्ट टीम के नियमित ओपनर बन चुके मयंक को अभी वनडे खेलना है। उन्होंने टेस्ट में रोहित शर्मा के साथ खुद को नियमित सलामी बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है। वह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मयंक विजय शंकर की जगह पर विश्व कप में भारतीय टीम में शामिल हुए थे लेकिन उनको मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
दशक की 'बेस्ट ODI इलेवन' का बैटिंग ऑर्डर, जिसमें शामिल हैं 3 भारतीय बल्लेबाज

4.पृथ्वी शॉ
ओपनर के तौर पर पृथ्वी शॉ का नाम ऊपर आता है क्योंकि वे भी धवन की तरह से विशुद्ध ओपनर हैं और डोपिंग प्रतिबंध के बाद घरेलू सर्किट में वापसी कर चुके हैं। लेकिन उनके पास बाकी दावेदारों की तुलना में मजबूत मौका नहीं है। पिछले महीने, उन्होंने आठ महीने के प्रतिबंध के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेला। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करते हुए, शॉ ने 63 रन बनाए। उन्होंने 30, 64, 30 और 53 के स्कोर के साथ शुरुआत की। सोमवार को, उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2019/20 के शुरुआती दिन 66 रन बनाए।

15 दिसंबर से ODI सीरीज शुरू-
बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान कैच का प्रयास करते हुए धवन को जांघ में चोट लगी थी। उन्हें T20I से चूकने के बाद वनडे के लिए वापसी की उम्मीद थी। उम्मीद है कि चयनकर्ता जल्द ही धवन की जगह पर किसी खिलाड़ी के नाम पर मोहर लगा देंगे। पहला वनडे 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। विजाग और कटक क्रमश: 18 और 22 दिसंबर को अगले दो एकदिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
