नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे और सीरीज के अंतिन टेस्ट से पहले भारतीय टीम जमकर पसीना बहा रही है। राजकोट में हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। अब दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में एक नया साथी की एंट्री हुई है।
दरअसल बुधवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी की उन्होंने भारतीय टीम में नया मेंबर शामिल किया है। बीसीसीआई ने इस ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया जिसमें फील्डिंग और कैचिंग मशीन के साथ भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं। इस ट्वीट में लिखा गया है, 'मिलिए टीम इंडिया के नए 'टीम-मेट (साथी)' से। भारतीय टीम का नया फील्डिंग असिस्टेंट। चलिए इस लेटेस्ट गैजेट के बारे में और जानते हैं।'इसी वीडियो के साथ एक और लिंक दिया गया है जिसमें इस मशीन के बारे में विस्तार से बताया गया है।
Meet Team India's new "Teammate"
— BCCI (@BCCI) October 10, 2018
Who is India's new fielding drill assistant 🤔? We find out more about this latest gizmo addition to #TeamIndia 😎- by @28anand
Full video here ▶️https://t.co/v8R2DWbTQD pic.twitter.com/aTZEc91qR4
भारत के फील्डिंग कोच एस श्रीधर ने बताया कि यह नई मशीन खिलाड़ियों को कैचिंग और फील्डिंग प्रैक्टिस करवाने में काफी मददगार है। उन्होंने बताया कि इसे चार महीने पहले, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट के दौरान ही शामिल कर लिया गया था। कैचिंग मशीन के जरिए खिलाड़ियों के रिफ्लेक्सिस और रीएक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। श्रीधर ने बताया कि इसमें बॉल की स्पीड, स्विंग, जैसे चीजों को भी अपने अनुसार बदला जा सकता है।
गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की फील्डिंग को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे।फिर भारतीय टीम को ऑस्ट्रलिया दौरे पर जाना है। ऐसे में यह मशीन काफी मददगार साबित होगी।