For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: T-20i में 3 रन बनाते ही भारत में 1 नंबर पर आ जाएंगे कोहली

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टी 20 आई क्रिकेट में भी रिकॉर्ड बनाने के मामले में जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं और बुधवार को उनके पास एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करने का मौका होगा, जब वह मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। इसी सीरीज में टी-20 आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने कोहली घर में भी एक रिकॉर्ड बनाने से केवल 6 रन दूर खड़े हैं।

कोहली भारत में 1000 टी 20 आई रन पूरा करने से सिर्फ छह रन दूर हैं और इस रिकॉर्ड के साथ, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (1430) और कॉलिन मुनरो (1000) इस यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के केवल दो बल्लेबाज हैं।

रविवार को दूसरे टी 20 आई मुकाबले में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए टी 20 आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। कोहली ने टी-20 में 2,563 रन बनाए हैं तो शर्मा ने इसी प्रारूप में 2,562 रन बनाए हैं।

पिछले मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने आए रोहित 15 रन बनाकर पहले ही जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए। जब कोहली बल्लेबाजी करने आए, तो उन्हें रोहित के रिकॉर्ड को पार करने के लिए 18 रनों की जरूरत थी और वह सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कोहली 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए, उन्होंने बड़ी हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन केड्रिक विलियम्स की गेंद पर लेंडल सिमंस ने उन्हें कैच कर लिया। लेकिन वह जाने से पहले रोहित के मार्क को पार करने में सफल रहे।

भारत ने हैदराबाद टी20 6 विकेट से जीतने के बाद तिरुवनंतपुरम में हुई दूसरे टी-20 मैच को गंवा दिया था जिसके चलते मुंबई में 11 दिसंबर को होने जा रहा तीसरा मैच निर्णायक हो गया है।

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 9:55 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+