For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'पापा आप खुश हैं ना...', शतक लगाने के बाद पिता के सामने रो पड़े यशस्वी जायसवाल

IND vs WI Test Series 2023: भारत के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच के दौरान अपना प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने 387 गेंदों पर 171 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

यशस्वी के पिता इस पारी के बाद काफी भावुक हैं और उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया है कि बेटा शतक लगाने के बाद भावुक होकर रो पड़ा था।

पिता भूपेंद्र कहते हैं, "यशस्वी ने सुबह 4:30 पर मुझे फोन किया। तब दूसरे दिन वह अपनी सेंचुरी लगा चुका था और वह काफी भावुक था। वो रो पड़ा। मैं भी रोने लगा। यह काफी भावुक पल था। उसने बहुत बातें नहीं की। वह थका हुआ था। उसने बस मुझसे पूछा- 'पापा आप खुश हैं ना?'

यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र उत्तर प्रदेश के भदोही में पेंट की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। वह अपने बेटे की कठिन मेहनत को स्वीकार करते हैं। यशस्वी ने मुंबई जाने के बाद कड़ी मेहनत की, बहुत संघर्ष किया, और आज वे जहां है उसके हकदार भी हैं।

ये भी पढ़ें- 20 जुलाई को अपना 500वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे कोहली, 499 मैचों में नाम है सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड

यशस्वी ने इससे पहले आईपीएल 2023 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा ने भी जायसवाल के बारे में कहा, "हम सब जानते हैं कि यशस्वी के पास प्रतिभा है। वह बड़ी स्टेज पर आकर परफॉर्म करने के लिए तैयार था। उसका टेंपरामेंट भी टेस्ट हुआ है और किसी भी स्टेज पर वह पैनिक नहीं दिखाई दिया है।"

रोहित शर्मा ने मैच से पहले कहा था कि यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के लिए उनके पास यही सलाह है कि वे जाएं और खुद को व्यक्त करें। ज्यादा प्रेशर मत लें, खुलकर खेलें और अपने पहले टेस्ट मैच डेब्यू को इंजॉय करें।

Story first published: Sunday, July 16, 2023, 16:30 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+