For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: युजवेंद्र चहल ने की आर अश्विन के बड़े T-20i रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली: भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी 20 I में खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपने चार ओवरों में, चहल ने 9 की इकॉनोमी से 36 रन दिए और दो विकेट चटकाए। इस मैच में विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में कुल 207 रन बनाए। ऐसा करने के बाद चहल ने टी 20 आई विकेटों की कुल संख्या 52 कर ली है जो कि एक भारतीय गेंदबाज द्वारा रविचंद्रन अश्विन के साथ संयुक्त रूप से लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं।

अश्विन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 46 मैचों का समय लिया था जबकि चहल ने अपने 35वें टी 20 आई मैच में इसे हासिल किया। विंडीज पारी के 18वें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (2/36) की दोहरी सफलता ने वेस्टइंडीज की स्कोरिंग रेट पर अंकुश लगा दिया था। 18वें ओवर की पहली डिलीवरी में हेटमायर सबसे पहले आउट हुए जब उन्होंने रोहित को डीप बैकवर्ड लेग में एक आसान कैच दिया और फिर एक गेंद बाद पोलार्ड को चहल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। जेसन होल्डर (9 गेंदों पर नाबाद 24) और दिनेश रामदीन (7 रन पर नाबाद 11) नाबाद रहे, वेस्टइंडीज ने अंतिम पांच ओवरों में 63 रन बनाए।

वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ 5 विकेट पर 207 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था जिसको भारत ने विराट कोहली और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों के बदौलत हासिल कर लिया। राहुल ने जहां 62 रन बनाए तो वहीं कोहली 94 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत ने 18.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते ही यह जीत दर्ज कर ली।

इससे पहले विंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर ने तेज अर्धशतक जड़ा। हेटमायर ने 41 गेंदों पर 56 रन बनाए जिसमें दो चौके और चार छक्के भी लगाए। उन्होंने पहले ब्रैंडन किंग (23 गेंदों पर 31) के साथ 37 रन जोड़े और फिर वेस्टइंडीज के लिए आधार बनाने के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड (19 गेंदों पर 37 रन) के साथ 71 रन की साझेदारी की।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 7:36 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+