For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND-W vs NZ-W, Wellington T-20: न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में भारत को 23 रनों से हराया

INDW vs NZW 1st T20I: New Zealand women’s beat Indian women’s team by 23 Run | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी-20 मुकाबला वेलिंग्टन के वेस्टपेक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने टीम इंडिया को 23 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। जिसके जवाब में कीवी टीम में निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम 19.1 ओवर में केवल 136 रन बनाकर आउट हो गई।

भारतीय टीम की शुरुआत मैच में खराब रही और पूनिया केवल 4 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि उसके बाद मंधाना और रोड्रीज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की साझेदारी की। लेकिन उसके बाद मंधाना 58 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गई। मंधाना ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 34 गेंदों का सामना किया। जब मंधाना आउट हुई तब भी भारत काफी अच्छी स्थिति में था। टीम के 100 रन पूरे हो चुके थे और दो ही विकेट आउट हुए थे। लेकिन उसके कुछ ही देर के अंदर रोड्रीज का भी विकेट गिर गया। उन्होंने 33 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों का विकेट पतन लगातर अंतराल पर शुरू हो गया।

कीवी टीम की ओर से ताहूहू ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 20 देकर 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से एस डेविन और कप्तान एई सटरथवेट ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए क्रमशः 62 और 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा के मार्टिन ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए केवल 14 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। भारत की ओर से ए रेड्डी, आर यादव, डीबी शर्मा और पूनम यादव को एक-एक विकेट मिला।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 12:18 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+