कोहली एंड कंपनी ने श्रीलंका में फहराया तिरंगा, इन क्रिकेटरों ने भी किया सलाम
कैंडी। आजादी का जश्न बड़े ही धूमधाम के साथ देश और विदेश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया ने भी भारत के इस राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजा रोहण कर भारत माता को नमन किया। इसके अलावा कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने ट्विटर पर इस विशेष दिन की शुभकामनाएं भी पोस्ट की हैं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम इंडिया के कैंडी में भारतीय ध्वज को लहराकर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ आजादी के पर्व को मनाया है। बसीसीआई ने कोहली एंड कंपनी के इस ध्वजारोहण का वीडियो अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरी भारतीय टीम सफेद कपड़ों में खड़ी है। विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री तिरंगे के पास हैं। जिसके बाद कोहली ने तिरंगा फहराकर उसे नमन किया।
#TeamIndia gathered at Kandy to hoist the tri-colour on the occasion of Independence Day #IndependenceDayIndia https://t.co/SyRLmE4Let
— BCCI (@BCCI) 15 August 2017
|
वीरेंद्र सहवाग
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा- "स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और हर किसी को याद करते हुए जिसने इसे संभव बनाया। हमें गरीबी और नफरत से आजादी मिले।"
|
आर अश्विन
भारतीय टीम के ऑलराउंडर स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन ने ट्वीट कर भारतवासियों को बधाई दी। अश्विन ने लिखा- "हम 70 के हो गए, हर दिन मजबूत हो रहे हैं। दुनिया भर में सभी भारतीयों को बधाई।"
|
मोहम्मद कैफ
सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाले क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा- इम महान धरती पर पैदा होने पर गर्व है। हमारा झंटा हमेशा ऊंचाई पर फहराता रहे। सभी को श्रद्धांजलि जिन्होंने हमारी आज़ादी को संभव बनाया है।"
|
वीवीएस लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा- "इस स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने पूर्वजों की बहादुरी का जश्न मनाएं।"
|
अनिल कुंबले
पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले ने लिखा- भारतीय तिरंगा हमेशा ऊंचाइयों पर फहरता रहे। स्वतंत्रता दिवस के भव्य अवसर पर सभी को बधाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
