Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रन आउट पर मचा बवाल तो न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने धोनी के फैंस से पूछा यह सवाल

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) फाइनल में मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) से हारकर चाैथी बार आईपीएल(IPL) का खिताब अपने नाम करने से चूक गई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में चेन्नई टीम आखिरी ओवर में 1 रन से मैच हार बैठी। यह मैच काफी रोमांचक भरा रहा। कभी चेन्नई को तो कभी मुंबई का पलड़ा भारी दिखा। वहीं जब महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) रन आउट हुए तो चेन्नई मुसीबत में फंस गई थी। धोनी के रन आउट होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं कि वह आउट नहीं थे। इसपर मचे बवाल के बीच न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेम्स नीशम(James Neesham) ने धोनी के फैंस को बताया कि वो क्यों रन आउट हुए।

इस बार न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम में शामिल हुए आलराउंडर जेम्स नीशम ने ट्वीट करते हुए कहा- मुझे प्यार है कि हमारे खेल को लेकर कुछ प्रशंसक कितने भावुक हैं। मेरे मन में MS( यानि की धोनी) के लिए बहुत सम्मान है लेकिन कोई भी नीचे की तस्वीर कैसे देख सकता है और कह सकता है कि यह वास्तव में मुझे अचरज नहीं है।

दरअसल, एक समय चेन्नई जीत की ओर आसानी से बढ़ती दिख रही थी। हार्दिक पांड्या के 13वें ओवर की चाैथी गेंद पर शेन वॉटसन ने लेग साइड पर शॉट खेला। वह एक रन के लिए दाैड़े, लेकिन इसे पूरा करने के बाद उन्होंने दूसरे रन के लिए भी दाैड़ लगा दी। उधर, ईशान किशन ने फुर्ती के साथ सीधा थ्रो फेंककर गिल्लियां उड़ा दीं और धोनी को रन आउट कर दिया। फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। रिव्यू में दिख रहा था कि धोनी ने क्रीज छू ली है, लेकिन बल्ला पूरी तरह से क्रीज क्राॅस नहीं कर पाया। ऐसे में थर्ड अंपायर ने धोनी को आउट दे दिया। यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। शेन वॉटसन ने 80 रन की पारी खेली, लेकिन वह चेन्नई को जीत नहीं दिला सके।

रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्शन
धोनी के इस विवादित रन आउट पर चेन्नई फैंस का कहना है कि वह आउट नहीं थे। लेकिन नियम के अनुसार वह आउट थे। बल्लेबाज को क्रीज पूरी क्राॅस करनी पड़ती है। वहीं बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी उनके रन आउट को मैच का टर्निंग प्वाइंट बताया। रणवीर ने ट्वीट करते लिखा- धोनी का रन आउट होना सबसे बड़ा मोड़ था! मैच एक पेंडुलम की तरह झूलता रहा! देखने के लिए रोमांचित! बुमराह दिखा रहा है कि वह खेल में सर्वश्रेष्ठ क्यों है! मलिंगा ने अपने आप को एक ठोस ओवर के साथ भुनाया जब यह सबसे ज्यादा मायने रखता था!

Story first published: Monday, May 13, 2019, 16:05 [IST]
Other articles published on May 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+