मुंबई| अंतिम अभ्यास मैच में भारत 'ए' ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। इस दौरान कप्तान आंजिक्य रहाणे ने शानदार 91 रनों की पारी खेली। भारत ए की टीम ने 39.4 ओवर में ही 283 रनों के लक्ष्य को पा लिया। इस लक्ष्य को पाने में आंजिक्य रहाणे ने 91 रन, एसपी जैक्शन ने 59 रन, रिषभ पंत ने 59, सुरेश रैना ने 45 रनों का योगदान दिया।
पहले अभ्यास मैच में भारत हारा था
गौरतलब है कि मुंबई में हुए पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को तीन विकेट से हरा दिया था। इस मैच में 'भारत ए' के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
इंडिया-ए टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत, सुरेश रैना, दीपक हुड्डा, इशान किशन (विकेटकीपर), शेल्डन जैक्सन, विजय शंकर, शाबाज नदीम, परवेज रसूल, विनय कुमार, प्रदीप सांगवान, अशोक डिंडा।
इंग्लैंड एकादश : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जैक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले और क्रिस वोक्स।