Match Highlight- मुंबई-पुणे मैच की 15 बड़ी बातें
पुणे। आईपीएल 10 के दूसरे रोमांचक मुकाबले में पुणे सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में पुणे की टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस के 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की टीम ने सिर्फ 3 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
पुणे की टीम को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे, धोनी ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर लक्ष्य को आसान बनाया, जबकि स्मिथ ने छक्के से मैच को जिताया, स्मिथ को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
इसे भी पढ़ें- IPL 10: विकेटों का सैकड़ा लगाने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बने आशीष नेहरा
मैच के अहम बिंदू
- पुणे की टीम ने 18 चौके और 6 छक्के लगाए
- धोनी ने पहली बार बिना कप्तानी के आईपीएल में कोई मैच खेला
- 184 रन बनाने के बाद मुंबई कभी भी मैच नहीं हारा था, लेकिन इस मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा
- मुंबई इंडियंस ने 12 चौके और 11 छक्के लगाए
- पॉवर प्ले में मुंबई इंडियंस ने 1 विकेट खोकर 61 रन बनाए
- हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होने 15 गेंदों पर 35 रन बनाए थे
- डिंडा ने आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंका, एक ओवर में 30 रन खर्च किए
- पांड्या ने डिंडा को लगातार 3 छक्के लगाए
- 20वें ओवर में 6,6,6,4, 6, 1 वाइड और एक बाई रन मिले
- डिंडा ने 4 ओवर मे 50 से अधिक रन खर्च किए
- पुणे की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 59 रन बनाए
- स्मिथ ने 54 गेंद पर 84 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए
- स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया
- इमरान ताहिर को उनकी शानदार गेंदबाजी 3/28 के लिए बेहतरीन गेंदबाज का खिताब मिला।
- हार्दिक पांड्या को 4 छक्के मारने के लिए सर्वाधिक छक्के मारने का अवार्ड मिला।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
