For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले दिन का खेल समाप्त, 347 रन पर भारत ने गवाएं 6 विकेट

india afghanistan test match live cricket score


नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हुआ। टेस्ट मैच का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्तान अपना पहला यानी डेब्यू टेस्ट मैच भारत के साथ खेल रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बतौर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की और दोनो अच्छी लय में दिखे। मैच के पहले सेशन में ही शिखर धवन ने 87 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतक जड़ा और भारत को एक मजबूत शुरुआत दी। लंच के बाद शिखर का बल्ला ज्यादा देर तक नहीं चल सका और वो 107 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उनकी जगह लेने के लिए तीसरे नंबर पर केएल राहुल आए और उन्होंने भी इस मैच में शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 54 रन जोड़े । इसी बीच मुरली विजय ने भी अपना शानदार शतक जड़ा और 105 रन की पारी खेलकर वो आउट हो गए। विजय के आउट होते ही केएल राहुल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और बोल्ड हो गए। इस बीच बारिश ने दो बार इस खेल को रोका। इसके बाद बल्लेबाजी का जिम्मा चेतेश्वर पुजारा और कप्तान अजिंक्य रहाणे के ऊपर आ गया । हालांकि इस मैच में राशिद खान को पहली सफलता मिली वो भी कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में। रहाणे 10 रन ही बना सके। इसके बाद पुजारा भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारत के बल्लेबाज खासा लय में नहीं दिखे और दिनेश कार्तिक भी 4 रन बनाकर रन आउट हो गए। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में शानदार वापसी की और केएल राहुल के बाद किसी भी बल्लेबाज को ज्यादा देर तक नहीं टिकने दिया। पहले दिन का मैच समाप्त होने तक हार्दिक पांड्या 10 और रविचंद्रन अश्विन 7 रन बनाकर मैदान में डटे थे।

गेंदबाजी का ऐसा रहा प्रदर्शनः मुकाबले से पहले माना जा रहा था कि अफगानिस्तान के गेंदबाज इस मैच में भारी पड़ेंगे। खासकर लोगों को राशिद की फिरकी से ये उम्मीद जरूर थी लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन शुरुआत में उतना प्रभावी नहीं दिखा। यामीन अहमदजई ने इस मुकाबले में अपनी टीम के लिए सबसे अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने 2 विकेट झटके और वफादार ने अपनी टीम को एक सफलता दिलाई, राशिद खान ने पहले दिन 26 ओवर की गेंदबाजी की और उन्हें केवल एक ही सफलता मिल सकी है। वहीं मुजीब उर रहमान को भी एक सफलता मिली है।

06:04 PM

पहले दिन का खेल समाप्त, 347 रन पर भारत ने गवाएं 6 विकेट

05:49 PM

दिनेश कार्तिक 4 रन बनाकर हुए रन आउट,334 के स्कोर पर भारत को लगा छठां झटका

05:30 PM

चेतेश्वर पुजारा 35 रन बनाकर आउट

05:16 PM

10 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने रहाणे

05:16 PM

318 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका

04:12 PM

284 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका, 54 रन बनाकर केएल राहुल हुए बोल्ड

04:07 PM

280 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका

04:07 PM

105 रन बनाकर मुरली विजय आउट

04:00 PM

केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

03:53 PM

मुरली विजय ने जड़ा शानदार शतक,भारत का स्कोर 269 रन एक विकेट के नुकसान पर

03:08 PM

बारिश के कारण दोबारा रुका मैच, शतक से महज एक रन दूर हैं मुरली विजय

01:33 PM

बारिश के कारण रुका मैच, भारत का स्कोर 248 रन एक विकेट के नुकसान पर

12:21 PM

भारत को लगा पहला झटका, धवन 107 रन बनाकर हुए आउट

11:28 AM

शिखर धवन ने 87 गेंदों में बनाया शतक, 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 157 रन बिना किसी नुकसान के

11:09 AM

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109 रन, बिना किसी नुकसान के

10:42 AM

शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक, 14 ओवर में भारत का स्कोर 75 रन बिना किसी नुकसान के

09:34 AM

मुरली विजय और शिखर धवन ने की पारी की शुरुआत

09:17 AM

भारत (प्लेइंग इलेवन) शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या,रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव

09:17 AM

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन) मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत शाह, अशगर स्टेनकजई, अफसर जजई, मोहमम्द नवी, हसमतुल्लाह शाहिदी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, यामिन अहमदजई, वफादार

09:08 AM

भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Story first published: Thursday, June 14, 2018, 18:10 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+