प्रो कबड्डी लीग 2019 : हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 35-26 से हराया
नई दिल्ली : प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 30वें मैच पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हरा दिया है। पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 35-26 से हरा दिया। हरियाणा स्टीलर्स की यह सीजन की दूसरी जीत है। हरियाणा ने 5 मैचों में दो जीत दर्ज की है, जबकि उसे तीन हार मिली है। वहीं पटना पाइरेट्स की अपने होम लेग में लगातार तीन हार है। पटना ने अब तक खेले 6 मैचों में चार मैच गंवाए हैं और दो मैचों में जीत मिली है।
पटना के परदीप नरवाल ने 900 अंकों का रिकॉर्ड पार किया और प्रो कबड्डी के इतिहास में राहुल चौधरी के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। परदीप ने साथ ही रेडिंग में 900 अंक भी पूरे किये और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, लेकिन टीम को लगातार तीसरी हार से नहीं बचा सके।
हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विकास खंडोला ने मैच में 10 और विनय ने 6 अंक हासिल किये। डिफेन्स में कप्तान चेरालाथन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और तीन अंक हासिल किये और उनके अलावा रवि कुमार और सुनील ने चार-चार अंक हासिल किये। दूसरी तरफ पटना की तरफ से परदीप के सुपर 10 के अलावा किसी ने बड़ा योगदान नहीं दिया। परदीप ने मैच में 14 अंक लिए, लेकिन और किसी ने चार से ज्यादा अंक नहीं लिए। पटना की टीम मैच में दो बार ऑल आउट भी हुई। दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में हरियाणा स्टीलर्स भी ऑल आउट हुई, लेकिन इससे पटना को कोई फायदा नहीं हुआ।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
पटना पाइरेट्स की टीम :
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीव सिंह, प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
हरियाणा स्टीलर्स की टीम :
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
