7 बल्लेबाज और 7 गेंदबाज के साथ धोनी दोहरायेंगे इतिहास?
मुंबई। मंगलवार को बीसीसीआई ने विश्वकप 2015 की अंडर 15 टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 7 बल्लेबाज और 7 गेंदबाजों को मौका दिया गया है। हालांकि विकेट कीपर अकेले धोनी ही हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर रायडू वो कमी पूरी कर सकते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट की राय में बीसीसीआई ने जो टीम चुनी है वो पूरी तरह से संतुलित है और जिनके दम पर भारत फिर से साल 2011 वाला इतिहास दोहरा सकता है।
आईये डालते हैं एक नजर विश्वकप 2015 की पूरी टीम के प्रारूप पर...
सॉलिड ओपनर: शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ।
मजबूत मिडिल ऑ़डर: सुरेश रैना, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू।
मजबूत तेज गेंदबाज: तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शामी और उमेश यादव
धारधार स्पिनर: अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा
भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि उसे धर्म की तरह पूजा जाता है, ऐसे में सवासौ करोड़ की आबादी वाले इस देश ने एक बार फिर से विश्वकप को जीतने का सपना देखा है। देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ताओं की इस संतुलित टीम के साथ क्या कप्तान धोनी एक बार फिर से साल 2011 का जादू दोहरा पायेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
