जीता जिम्बॉब्वे लेकिन फायदा भारत को, आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर 1

दुबई। इसे कहते हैं जब किस्मत मेहरबान हो तो आपका कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है। कुछ ऐसा ही हो रहा है धोनी की सेना के साथ , जिसको फायदा जिम्बॉब्वे की जीत का हो रहा है।

आईसीसी वनडे रैंकिग में टीम इंडिया नंबर 1

रविवार को वनडे रैंकिंग में दसवें नंबर की टीम जिम्बाब्वे ने नंबर वन आस्ट्रेलिया को पीटा लेकिन इसके कारण आईसीसी रैंकिंग में भारत की पोजिशन आस्ट्रेलिया से आगे और टॉप पर हो गई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। भारत ने नॉटिंघम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को हराने के साथ ही टीमों की रैंकिंग में आस्ट्रेलिया की बराबरी कर ली थी। भारत और आस्ट्रेलिया के 114 अंक थे।

जीता जिम्बॉब्वे लेकिन फायदा भारत को, आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर 1

इस हार के वजह से आस्ट्रेलिया को रेटिंग में तीन अंक का नुकसान हुआ और वह 111 अंकों के साथ तालिका में चौथे क्रम पर पहुंच गया। वहीं, त्रिकोणीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया और जिम्बॉब्वे को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका 113 अंको के साथ दूसरे पायदान पर है। श्रीलंका 111 अंको के साथ तीसरे क्रम पर है और आस्ट्रेलिया से कुछ दशमलव अंक ही आगे है।

जब विराट कोहली कंडोम खरीदेंगे तो टीम इंडिया कैसे जीतेगी?

इस हफ्ते पांच एकदिवसीय मैच खेले जाने हैं। ऐसे में इन मैचों के नतीजों के आधार पर रैंकिंग में अभी और उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वैसे टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। वो अंग्रेजों के हाथों टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है और इस समय पांच वनडे की सीरीज में मेजबान से 2-0 से आगे चल रही है। इसके बाद भारत अंग्रेजों से 20-20 भी खेलेगा। ऐसे में इन मैचों के नतीजों के आधार पर रैंकिंग में अभी और उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

आईये डालते हैं आईसीसी वनडे रैंकिग में एक नजर ...

भारत (114 अंक)

भारत (114 अंक)

भारत को शीर्ष पर बने रहने के लिए यह जरूरी है कि वह इंग्लैंड के साथ बचे श्रृंखला के आखिरी दोनों मैच जीते।

दक्षिण अफ्रीका (113 अंक)

दक्षिण अफ्रीका (113 अंक)

2 सितंबर को आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रिका का मैच होना है। दक्षिण अफ्रीका अगर त्रिकोणीय श्रृंखला के दोनों लीग मैच जीतते हुए फाइनल भी जीत जाता है तो वह शीर्ष पर पहुंच जाएगा।

श्रीलंका (111 अंक)

श्रीलंका (111 अंक)

इस रैंकिंग में पड़ोसी देश श्रीलंका तीसरे पायदान पर है उसके 111 नंबर है।

आस्ट्रेलिया (111 अंक)

आस्ट्रेलिया (111 अंक)

आस्ट्रेलिया के लिए भी शीर्ष पर पहुंचने के आसार बाकी हैं। इसके लिए आस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों मैच जीतने होंगे।

इंग्लैंड (106 अंक)

इंग्लैंड (106 अंक)

अगर इंग्लैड भारत को दो में से कोई एक मैच हरा देता है तो भारत की पोजिशन में अंतर आ जायेगा।

पाकिस्तान (100 अंक)

पाकिस्तान (100 अंक)

इस सीरीज में पाकिस्तान 6 ठें स्थान पर है। उसके 100 नंबर है।

न्यूजीलैंड (98 अंक)

न्यूजीलैंड (98 अंक)

इस सीरीज में न्यूजीलैंड 7वें स्थान पर है। उसके 198 अंक हैं।

वेस्टइंडीज (96 अंक)

वेस्टइंडीज (96 अंक)

इस सीरीज में वेस्टइंडीज 8वें स्थान पर है। उसके 96 अंक हैं।

बांग्लादेश (69 अंक)

बांग्लादेश (69 अंक)

इस सीरीज में बांग्लादेश 9वें स्थान पर है। उसके 69 अंक हैं।

जिम्बॉब्वे (58)

जिम्बॉब्वे (58)

रविवार को वनडे रैंकिंग में दसवें नंबर की टीम जिम्बाब्वे ने नंबर वन आस्ट्रेलिया को पीटा,उसके 58 नंबर हैं।

Story first published: Monday, September 1, 2014, 16:18 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+