PKL 2019, Preview: जीत का सिलसिला कायम करने उतरेंगी बेंगलुरु बुल्स और बंगाल वारियर्स
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में 3 अगस्त के साथ ही पटना के होम लेग की शुरुआत हो रही है। इस लेग में पहला मुकाबला बंगाल वारियर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। बंगाल वारियर्स की टीम पुणेरी पल्टन को एकतरफा मुकाबले में हरा चुकी है तो बेंगलुरु बुल्स की टीम ने भी पिछले मैच में होस्ट यू मुंबा को मात दी है। ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि उनका जीत का सिलसिला बना रहे।
वारियर्स के लिए पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनिंदर सिंह और मोहम्मद नबीबख्श पर सबकी नजरें होंगी। मनिंदर ने जहां 14 रेड अंक हासिल करके टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी तो वहीं नबीबख्श ने 8 महत्वपूर्ण रेड अंक जुटाकर सहयोगी भूमिका को अंजाम दिया था। जबकि रिंकू नरवाल ने हाई 5 पूरा किया था।
कुल मिलाकर बंगाल की टीम 121 में 45 रेड सफलतापूर्वक हासिल कर चुकी है। उन्होंने अभी तक 33 सफल टैकल अंक जुटाए हैं जबकि 19 में उनको असफलता हाथ लगी है। मनिंदर ने 29 रेड अंक जुटाए हैं। इसके अलावा के प्रपंजन और ऑलराउंडर इस्माईल नबीबख्श ने भी 18 रेड अंकों के साथ उम्दा प्रदर्शन किया है। जबकि डिफेंडर्स में बलदेव सिंह और रिंकू नरवाल ने बेहतर काम किया है।
बेंगुलरु बुल्स के पिछले मैच में पवन सेहरावत ने जबरदस्त प्रदर्शन करके अपनी टीम को अकेले दम पर जीत दिला दी थी। पवन ने कुल मिलाकर 22 रेड अंक जुटाए हैं हालांकि उनके कप्तान रोहित कुमार और सुमित सिंह बहुत प्रभावशाली नहीं रहे हैं। लेकिन महेंद्र सिंह और अमित शेरॉन ने उम्दा डिफेंस दिखाया है। ऐसे में कप्तान रोहित कुमार टीम से और खुद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।
यह मैच पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पटना में भारतीय समयानुसार 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। दोनों टीमों की संभावित 7 इस प्रकार हैं-
बंगाल वॉरियर्स: मनिंदर सिंह (आर), के प्रपंजन (आर), मोहम्मद तागी (आर), बलदेव सिंह (डी), रिंकू नरवाल (डी), जीव कुमार (डी), एस्माबिल नबीबक्श (ऑल-राउंडर), विराज विष्णु (D)
बेंगलुरु बुल्स: रोहित कुमार (आर), पवन सेहरावत (आर) सुमित सिंह (आर), महेंद्र सिंह (डी), अमित शेरॉन (डी), संजय श्रेष्ठ (ऑलराउंडर), आशीष कुमार (ऑलराउंडर)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
