PKL 2019, Preview: पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीतना चाहेंगे यूपी योद्धा
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के सीजन नंबर 7 में 9 अगस्त को 33वां लीग मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लेग के मेजबान पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा की टीम के बीच पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही यह इन दोनों टीमों के बीच इस प्रतियोगिता में पहला मैच होगा। दोनों ही पड़ोसी टीमें इस मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं।
तीन बार की चैंपियन पटना ने प्रतियोगिता में लगातार हार झेली है। अपने पिछले मैच में वे हरियाणा स्टीलर्स के हाथों हारे थे। प्रदीप नरवाल की ये टीम अभी भी अपने होम लेग में पहली जीत की तलाश कर रही है।
नरवाल अब तक 42 सफल रेड चुके हैं लेकिन उनको टीम के बाकी रेडर्स का भी साथ चाहिए। मोनू, जेंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल जैसे रेडर्स की असफलता ने टीम के डिफेंडर्स पर अतिरिक्त दबाव ला दिया है। इसमें कोई शक नहीं कि ये बड़े नाम अपनी टीम के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। डिफेंडर्स की बात की जाए तो जयदीप (19 टैकल अंक), हादी ओशटोरक (6 अंक), नीरज कुमार (10 अंक) को डिफेंस में पटना की टीम का साथ देना होगा।
यूपी योद्धा की बात की जाए यह टीम 5 मैच खेलकर केवल एक ही जीत दर्ज कर पाई है। टीम के पिछले दो मैच टाई के रूप में समाप्त हुए हैं। सीनियर रेडर रिशंक देवाडिगा के आने से टीम में आत्मविश्वास आया है। स्टार रेडर मोनू गोयत भी धीरे-धीरे अपनी फॉर्म वापस हासिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डिफेंडर्स में सुमित और नितेश कुमार भी खेल दर खेल बेहतर होते जा रहे हैं। लेकिन यूपी की टीम नाजुक मौकों पर विपक्षी से पार पाने में विफल रही है। ऐसे में इस मैच के जरिए यूपी योद्धा, पटना पाइरेट्स पर शिकंजा कसने के इरादे से उतरेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
