Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अश्विन की मिडिल फिंगर में चोट, दो मैचों से हुए आउट

चेन्नई। इस समय आईपीएल 8 के रोमांचक मुकाबले जारी हैं, लोग मैच का लुत्फ उठा रहे हैं, इस सीरीज में अभी तक सबसे अच्छा प्रदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स का रहा है जिसने मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबले में केकेआर को दो रनों से हरा दिया लेकिन जहां इस जीत के बाद अंकतालिका में धोनी की टीम सबसे ऊपर आ गई हैं वहीं दूसरी ओर उसे एक बड़ा झटका भी लग गया है क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बॉलर आर. अश्विन अगले दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

क्योंकि स्टार स्पिनर अश्विन को केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में हाथ में चोट आई थी। इस मैच में वो सिर्फ दो ओवर ही फेंक सके और दो विकेट लिए थे, उनकी मिडिल फिंगर में चोट आयी है।

जीत के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचा सुपरकिंग्स

मालूम हो कि आईपीएल में अब तक अश्विन का प्रदर्शन काफी बढिया रहा है। सुपर किंग्स ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घर में 97 रनों से हराकर आईपीएल-8 की तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया था, अश्विन ने इस मैच में चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए और रवींद्र जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा आशीष नेहरा ने 16 रन देकर दो सफलता हासिल की थी, ऐसे में अश्विन का टीम से आउट होना चेन्नई की टीम को भारी पड़ सकता है।

Story first published: Friday, February 23, 2018, 9:48 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+