Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsWI: नंबर 4 की गुत्थी सुलझाने के लिए पहले ODI में कोहली ने दिया बड़ा संकेत

नई दिल्ली: विश्व कप में भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या उसका मध्यक्रम था। उसमें भी खासकर नंबर चार पर ठोस बल्लेबाज की तलाश जारी रही लेकिन विश्व कप में भी भारत इसका कोई समाधान नहीं ढूंढ पाया। ऐसे में टीम इंडिया के लिए इस समस्या के समाधान के लिए नए सिरे नए खिलाड़ियों को लेकर योजनाएं बनाने का मौका है। इस मौके की शुरुआत कैरेबियाई ODI सीरीज से शुरू हो गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 8 अगस्त को गुयाना में खेला गया।

पहले मैच में नंबर चार पर अय्यर को मिला मौका

पहले मैच में नंबर चार पर अय्यर को मिला मौका

हालांकि यह मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ लेकिन टीम प्रबंधन ने नंबर चार समेत मध्यक्रम को लेकर अपनी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। पहले ही मैच में भारत ने नंबर चार के लिए अपने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए टीम प्रबंधन ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर को मौका दिया। अय्यर का नाम काफी समय से इस कतार में था। अय्यर ने गत आईपीएल सीजन में भी अपनी ठोस तकनीक का मुजायरा पेश किया था। अय्यर फिलहाल इस स्थान के लिए एक उपयुक्त बल्लेबाज माने जा रहे हैं।

युवाओं के पास मिलेगा टीम की समस्याओं का जवाब-

युवाओं के पास मिलेगा टीम की समस्याओं का जवाब-

अय्यर के अलावा भारत के पास मनीष पांडे जैसे युवा खिलाड़ी को भी इस सीरीज में मध्यक्रम में खिलाने का मौका है। पांडे को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मौके दिए गए थे। हालांकि पांडे टी20 में ज्यादा प्रभावित करने में सफल नहीं रहे। इसके कारण भी टीम प्रबंधन ने पहले मैच में अय्यर के साथ शुरुआत की है। भारत के अपेक्षाकृत अनुभवी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी नंबर चार की लिस्ट के तगड़े दावेदारों में शुमार हैं। उन्होंने विश्व कप के दौरान इस नंबर पर बैटिंग की थी। शिखर धवन की चोट के चलते वे ओपनिंग करने उतर गए थे। धवन की चोट के बाद अब वापसी हो चुकी है।

दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

विराट कोहली का संकेत-

विराट कोहली का संकेत-

इसके अलावा टॉस के समय ही विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि टीम प्रबंधन हर युवा खिलाड़ी को पर्याप्त मौके देगा। इसी के चलते टी20 में नहीं खेल पाए खलील अहमद को इस मैच में मौका मिला और फिलहाल सैनी को बाहर बैठाया गया। अन्य युवा खिलाड़ियों में राहुल और दीपक चाहर भी कतार में बैठे हुए हैं। भारत कैरेबियाई सीरीज में नंबर चार के अलावा कुलदीप-चहल का बैकअप और तेज गेंदबाजों की नए फौज खड़ा करने पर फोकस करना चाहता है।

Story first published: Friday, August 9, 2019, 9:36 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+