रमीज मानते हैं कि मेजबान होने के कारण 30 अप्रैल से खेले जाने वाले विश्व कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा दूसरी टीमों से थोड़ा भारी रहेगा लेकिन किसी टीम को विजेता बताना जल्दबाजी होगी।
रमीज ने कहा, "इस विश्व कप का कोई स्पष्ट दावेदार नहीं है। ट्वेंटी-20 में किसी प्रकार की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। इस लिहाज से सभी टीमों के जीतने के बराबर आसार हैं।"
पाकिस्तानी टीम द्वारा खिताब की रक्षा किए जाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर रमीज ने कहा कि पाक टीम में कुछ अच्छे स्पिनर हैं और उन्हीं की बदौलत वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।
रमीज ने कहा, "पाकिस्तानी टीम स्पिनरों के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इस टीम में कई स्तरीय स्पिनर हैं और मुझे उम्मीद है कि वे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।