Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग, हरभजन और जहीर बीसीसीआई की ग्रेडिंग लिस्‍ट से बाहर

मुंबई। खराब फार्म के कारण टीम से बाहर किये गये सीनियर खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और जहीर खान को बीसीसीआई की ग्रेडिंग लिस्‍ट में कोई स्‍थान नहीं दिया गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि यह खिलाड़ी अब टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाएंगे।

गौर हो कि जब भी टीम की घोषणा की जाती है तो खिलाडि़यों का चयन ग्रेड लिस्‍ट से ही होता है लेकिन लिस्‍ट से बाहर हो जाने के बाद माना जा रहा है कि इन खिलाडि़यों के करिअर का अंत हो गया है। खिलाडि़यों को ग्रेड के अनुसार ही प्रतिवर्ष बोर्ड द्वारा भुगतान किया जाता है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि वीरेंद्र सहवाग को आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्‍ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया था। वहीं जहीर फिटनेस से जूझ रहे थे। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी के बेहतर प्रदर्शन से सहवाग का टीम में आना काफी मुश्किल हो गया था और अब ग्रेडिंग से ही बाहर हो जाने से सहवाग, जहीर जैसे दिग्‍गजों की टीम में वापसी नामुमकिन सी हो गयी है।

ग्रेड लिस्‍ट इस प्रकार है-

ग्रेड 'ए': सचिन तेंदुलकर , महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, आर आश्विन, सुरेश रैना। ( पांच खिलाड़ी, इस श्रेणी के प्रत्‍येक खिलाड़ी को एक करेाड़ रूपये का भुगतान बीसीसीआई द्वारा किया जाता है।

ग्रेड 'बी': गौतम गंभीर, युवराज सिंह, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, उमेश यादव, चेतेश्‍वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्‍वर कुमार, रोहित शर्मा। ( 11 खिलाड़ी, प्रत्‍येक को 50 लाख का भुगतान)

ग्रेड 'सी': दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा, अजिंक्‍य रहाणे, अंबाती रायडू, विनय कुमार, मोहम्‍मद शमी, जयदेव उदानकद, मोहित शर्मा। ( 9 खिलाड़ी, प्रत्‍येक खिलाड़ी को 25 लाख का भुगतान किया जाएगा।)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+