Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्मिथ-वॉर्नर पर बरसा पूर्व विंडीज क्रिकेटर, कहा- इनपर लगना चाहिए था 2 साल का बैन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने हाल ही में बाॅल टेंपरिंग के कारण एक साल का बैन झेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दाैरान यह दोनों दिग्गज बाॅल टेंपरिंग में दोषी पाए गए, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इनपर 1 साल का बैन लगा दिया। कईयों का मानना है कि स्मिथ-वॉर्नर को जो सजा दी गई वो काफी कड़ी रही, लेकिन विंडीज के गेंदबाज कर्टली एंब्रोस का मानना है कि स्मिथ और वार्नर बड़ा अपराध करके भी बच गए।

लगना चाहिए था 2 साल का बैन
एंब्रोस ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा कि जब आप इस तरह से नियमों को तोड़ते हो तो उसके लिए आपको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ईमानदारी से कहूं तो वे जघन्य अपराध करके भी बच गए।एक साल का प्रतिबंध थोड़ा कम है। मेरा मानना है कि दो साल का प्रतिबंध लगाने से कड़ा संदेश जाता क्योंकि यह वास्तव में बेवकूफाना हरकत थी। एम्ब्रोस के नाम 98 टेस्ट मैचो में 405 विकेट दर्ज हैं तो वहीं 176 वनडे मैचों में 225 विकेट हैं।

खेल सकते हैं विश्व कप
हालांकि 55 साल के एंब्रोस का मानना है कि यह दोनों खिलाड़ी विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि वे फिर से कभी ऐसा नहीं करेंगे। मैं बस उम्मीद करता हूं कि सभी ऑस्ट्रेलियाई उनका समर्थन करेंगे। उम्मीद है कि उन्हें विश्व कप टीम में चुना जाएगा क्योंकि उनकी उपस्थिति से टीम मजबूत बनेगी। बता दें कि इन दोनों पर लगा प्रतिबंध इस साल मार्च में समाप्त हो गया और वे अब इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। स्मिथ राजस्थान राॅयल्स टीम में शामिल हैं तो वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से धमाल मचा रहे हैं।

Story first published: Friday, April 12, 2019, 18:37 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+