Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी नहीं चाहते युवराज को विश्व कप की टीम में, लग सकता है ग्रहण

मुंबई। विश्व कप के लिए सेलेक्टर्स की मीटिंग चल रही है जिसमें अगले महीने शुरु हो रहे विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान होना है। लेकिन टीम के चयन में युवराज सिंह को टीम में चुने जाने पर अटकलों का दौर जारी है।

रवींद्र जडेजा के घायल होने के चलते कयास लगाये जा रहे थे कि युवराज सिंह को टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन चयन प्रक्रिया से ठीक पहले जडेजा ने अपना फिटनेस सर्टिफिकेट बोर्ड को मुहैया करा दिया है जिसके बाद युवराज के चयन पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है।

मैनेजमेंट और धोनी हैं युवी के खिलाफ
वहीं सूत्रों की मानें तो चयनकर्ता युवराज को टीम में लिए जाने के पक्ष में हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट इसके खिलाफ है। टीम के कोच डंकन फ्लेचर और धोनी युवराज के चयन के खिलाफ है। वहीं पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी युवराज को टीम में जगह दिये जाने के पक्ष में हैं उनका कहना है कि हाल के युवराज के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि युवराज सिंह ने रणजी में शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ऐसे में चयनकर्ताओं के आगे मुश्किल ये हैं कि युवराज को टीम में लेने के लिए पूर्व घोषित 30 संभावितों के नाम में से किसी एक को टीम से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ सकता है।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम का होगा आज ऐलान
वहीं विश्व कप के अलावा त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम का चयन होना है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 जनवरी से शुरु हो रही त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम का चयन अहम माना जा रहा है।

इन्हें नहीं मिली थी संभावितों में जगह
आपको बता दें कि 4 दिसम्बर को बीसीसीआई ने 30 संभावितों के नाम का एलान किया था। जिसमें वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, जहीर खान, हरभजन सिंह और युवराज सिंह को टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+