सच साबित हुई भगवान की भविष्यवाणी, देखें वीडियो
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लोग भारतीय क्रिकेट का भगवान कहते हैं लेकिन शायद अब उन्हें रीयल लाइफ का भी गॉड कहा जायेगा क्योंकि उनकी भविष्यवाणियां जो सच साबित हो गई हैं। जी हां विश्वकप के सेमीफाइनल में इस समय जो चार टीमें पहुंची हैं, उन चारों के बारे में सचिन तेंदुलकर ने नंवबर 2014 में ही ऐलान कर दिया था।
अपनी ऑटोबायोग्राफी "प्लेइंग इट माई वे" की रिलीज के दौरान सचिन ने कहा था कि उनके हिसाब से भारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रिका यही चारों टीमें विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इसलिए सचिन की भविष्यवाणी का यह वीडियो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर वाइरल हो रहा और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर पॉल ऑक्टोपस की उपमा दे दी है।
मालूम हो कि पॉल ऑक्टोपस ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान जिन भी टीमों को चुना था वे विजयी रही थीं। भारत और आस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में भिड़त होने वाली हैं। सेमीफाइनल 24 मार्च को खेला जायेगा और भारत और आस्ट्रेलिया में से कोई एक ही फाइनल में पहुंचेगा। फाइनल 29 मार्च को खेला जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
