Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Women ODI चैम्पियनशिप में नहीं होगा भारत-पाक मैच, पाकिस्तान की कप्तान ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली। महिला वनडे चैम्पियनशिप में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाली सीरीज को आईसीसी ने आखिरकार रद्द कर दिया और विश्व कप चैम्पियनशिप के लिये दोनों टीमों में बराबर अंक बांटने का फैसला किया है। हालांकि आईसीसी की ओर से किये गये इस फैसले पर पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह लीगल टीम के साथ इस फैसले को समझने की कोशिश कर रहे हैं और अगर जरूरी हुआ तो चुनौती भी दी जायेगी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कप्तान बिस्माह मारूफ ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लीगल टीम इस फैसले को चुनौती देने के लिये समझने का प्रयास कर रही है।

और पढ़ें: मैच फिक्सिंग: T10 लीग में फ्रैंचाइजी के भारतीय मालिक पर ICC ने लगाया बैन

पीसीबी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मारूफ ने कहा,'यह फैसला निराशाजनक है, क्योंकि हम लंबे समय से भारत के खिलाफ खेलने का इंतजार कर रहे थे। भरोसा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड भी इसके लिए तैयारी कर रहा था। मुझे याद है कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे काफी दुख हुआ।'

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच पिछले काफी समय से राजनायिक संबंध ठीक नहीं होने के कारण कोई भी क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जा सकी। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों को आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप 2017-20 के तहत सात राउंड में छठे राउंड के मुकाबले खेलने थे। इसके पॉइंट्स से उन्हें 2021 वर्ल्ड कप के लिए सीधे जगह बनाने का मौका मिलता लेकिन फिलहाल दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते ठीक नहीं हैं।

और पढ़ें: कभी भी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकता है यह बल्लेबाज, बेन स्टोक्स ने बताया नाम

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और मेजबान न्यूजीलैंड की महिला टीमें पहले ही विश्व कप के लिये क्वॉलिफाई कर चुकी हैं। जबकि पाकिस्तान को विश्व कप क्वालिफायर में श्रीलंका के खिलाफ जीत की दरकार है जिसके लिये उसे जुलाई में खेलना था, हालांकि कोरोना वायरस के चलते फिलहाल इस सीरीज पर कोई फैसला नहीं हो सका है।

मारूफ ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान के मैच हमेशा से बहुत ही शानदार रहे हैं और दर्शकों ने भी अच्छा सपॉर्ट किया है। हमने हमेशा भारत के खिलाफ खेलने की इच्छा दिखाई और पाकिस्तान ने हमेशा राजनीति को खेल से दूर रखा है। यह निराशाजनक था कि हमें वे मैच नहीं मिले। हम पॉइंट्स टेबल में नंबर-5 पर थे। अगर हम खेलते और जगह नहीं बना पाते तो शायद क्रिकेटर के तौर पर और एक टीम के रूप में भी इसे स्वीकार करना आसान होता।'

और पढ़ें: Video: जब जसप्रीत बुमराह ने महज 20 गेंद में ठोंके 42 रन, वायरल हो रही मैच जिताऊ पारी

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले नहीं होने के कारण आईसीसी ने 6 अंकों को भारत-पाकिस्तान के बीच बराबर बांटने का निर्णय लिया था, जिसके चलते आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए भारत ने सीधे क्वॉलिफाई कर लिया।

Story first published: Thursday, April 30, 2020, 14:31 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+