भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 320 रनों से रौंदा
मोहाली, 21 अक्तूबर: अमित मिश्रा की गेंद पर माइकल क्लार्क ने जोरदार शॉट मारा, लेकिन वीरेंद्र सहवाग के हाथों से गेंद बच नहीं सकी। सहवाग के कैच लपकते ही खुशी से झूमते हुए सचिन तेंदुल्कर ने दौड़ते हुए उन्हें गोद में उठा लिया। मौका था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत का। इस जीत के साथ भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई है।
मोहाली टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 320 रनों से रौंदते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को धराशाही करने में जहीर खान, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा ने सबसे बढि़या योगदान दिया, हालांकि क्रिकेट विशेषज्ञ इस जीत का श्रेय भारत की 'टीम स्पिरिट' को दे रहे हैं।
दूसरी पारी में शुरुआत से ही लड़खड़ा चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 195 रनों पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 69 रन माइकल क्लार्क ने बनाये। बाकी के बल्लेबाज सस्ते में निपट गये। वहीं भारत की ओर से जहीर खान और हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट लिये, जबकि अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा ने दो-दो विकेट झटके।
आस्ट्रेलियाई टीम शुरूआत के साथ ही तीन और विकेट गंवा कर मुश्किल में पड़ गई थी। स्थानीय पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में खेले गये इस मैच में दिन के पहले ही ओवर में जहीर खान ने कल के नाबाद बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (37) को चलता कर आस्ट्रेलिया की मुश्किलों में इजाफा कर दिया। उसके बाद उन्होंने लगातार गेंदों पर कैमरून व्हाईट और ब्रेट ली को आउट कर दिया।
भारत ने कल अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित कर दी थी और आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 516 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने अपने पांच विकेट महज 58 रनों के स्कोर पर गंवा दिए।
मैन ऑफ दि मैच का खिताब महेंद्र सिंह धोनी को दिया। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुल्कर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सर्वाधिक रन बनाने पर ट्रॉफी से नवाजा गया। इसके अलावा सौरव गांगुली को मोहाली में अंतिम मैच खेलने पर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दिया गया। इस मौके पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मोहाली का मैदान बल्लेबाजी के अनुकूल था, जिसका लाभ भारत को मिला। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और सचिन तेंदुल्कर की बल्लेबाजी और अमित मिश्रा की गेंदबाजी ने जीत में अहम योगदान दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications