महिला विश्व कप: इंग्लैंड को भारत ने दी मात, मिताली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Rajeevkumar Singh

दिल्ली। महिला विश्व कप की शुरुआत भारतीय टीम की जीत से हुई है। डर्बी के मैदान पर हुए मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 35 रनों से मात दे दी। भारत की तरफ से ओपनर स्मृति मंधाना और पूनम राउत ने इंग्लैंड की खराब गेंदबाजी का भरपूर फायदा उठाया।

भारत ने बनाए 3 विकेट पर 281 रन

भारत ने बनाए 3 विकेट पर 281 रन

स्मृति मंधाना ने 90 रन ठोके जबकि पूनम राउत ने भी 86 रन बनाए। दोनों ही ओपनर शतक बनाने से चूक गईं। मंधाना और राउत के बीच 144 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद मिताली राज ने 71 रन बनाए और भारत ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 281 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दबाव में आई इंग्लैंड टीम लड़खड़ाई

दबाव में आई इंग्लैंड टीम लड़खड़ाई

इंग्लैंड ने जीत के लिए 282 रनों के स्कोर का पीछा करना शुरू किया और दबाव में खेल रही टीम के तीन विकेट 67 रनों पर गिर गए। हलांकि इसके बाद फ्रान विल्सन ने 81 रन बनाकर इंग्लैंड को हार को बचाने से भरपूर कोशिश की लेकिन आखिरकार एकता बिश्ट ने जबर्दस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए उनको रन आउट कर दिया।

इंग्लैंड की पूरी पारी 47.2 ओवर में 246 रन पर सिमटी

इंग्लैंड की पूरी पारी 47.2 ओवर में 246 रन पर सिमटी

इंग्लैंड की पूरी पारी 47.2 ओवर में 246 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच में भारत की ग्राउंड फील्डिंग शानदार रही। इंग्लैंड की चार खिलाड़ी रन आउट हुईं, इसी से पता चलता है कि भारतीय टीम का थ्रो कितना सटीक रहा। रन आउट विकेटों की इस मैच को जीतने में अहम भूमिका रही।

मिताली राज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिताली राज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिताली राज ने इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में अपना सातवां लगातार अर्द्धशतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले लगातार छह अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड मिताली राज के साथ-साथ लिंडसे रीलर, चार्लोट एडवर्ड्स और एल्से पेरी के नाम था। मिताली राज लगातार सातवां अर्द्धशतक ठोककर सबसे आगे निकल गई। यह मिताली राज का 47वां ओडीआई मैच था।

Story first published: Saturday, June 24, 2017, 23:59 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+