IND vs BAN : डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने बनाया ना टूटने वाला रिकाॅर्ड, रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ा
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ जारी डे-नाइट टेस्ट में घुटने टेकटे हुए नजर आ रही है। महज 106 रनों पर ढेर होने वाली बांग्लादेश टीम के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम नहीं कस सके। खासकर कप्तान विराट कोहली, जिन्होंने दूसरे दिन अपने अंतराराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का 27वां शतक भी पूरा कर लिया। कोहली ने 159 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनके बल्ले से 195 गेंदों में कुल 136 रनों की पारी निकली, जिसमें 18 चाैके शामिल रहे। इसी के साथ कोहली ने डे-नाइट टेस्ट में अटूट रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।

क्या है वो रिकाॅर्ड
दरअसल, कोहली डे-नाइट टेस्ट में पहला शतक शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। भारत का यह पहला कोई डे-नाइट मैच है। इस शतक के साथ कोहली ने एक रोचक रिकाॅर्ड भी अपने नाम किया। भारत के लिए पहला टेस्ट शतक लाला अमरनाथ ने साल 1933 में लगाया था। वहीं अब भारत के लिए पहला डे-नाइट टेस्ट शतक कोहली ने लगा दिया है। बता दें कि वनडे में पहला शतक 1083 में कपिल देव ने लगाया था। जबकि डे-नाइट वनडे मैच में पहला शतक संजय मांजरेकर ने 1991 में लगाया था। वहीं टी20 में पहला शतक 2019 में सुरेश रैना ने लगाया था, जबकि पहले डे-नाइट टी20 मैच में पहला शतक रोहित शर्मा के बल्ले से 2015 में निकला था।

रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ा
कोहली ने शतक लगाते ही आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली बताैर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पोंटिंग से आगे निकले हैं। रिकी पोंटिंग ने 19 शतक लगाए हैं वहीं कोहली का बताैर कप्तान 20वां शतक रहा। कोहली से आगे अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, जिन्होंने बताैर कप्तान 25 शतक लगाए हैं।

भारत के 5 मैदानों पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
इसके अलावा कोहली भारत के 5 मैदानों पर टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और दिल्ली के प्रमुख मैदानों में शतक लगाए हैं। कोहली से पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर इन 5 जगहों पर टेस्ट शतक लगा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
