भारत बना अंडर-19 विश्व चैंपियन
दक्षिण अफ्रीका, 3 मार्चः रविवार का दिन भारत के लिए दोगुनी खुशी लेकर आया. एक ओर जहां भारत के युवा खिलाड़ियों ने अंडर-19 विश्व क्रिकेट कप अपने नाम कर लिया वहीं दूसरी ओर सिडनी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मिली जीत के बाद यह खुशी दोगुनी हो गई है.
पिछले वर्ष भारत ने 20-20 विश्व कप भी जीता था.अंडर-19 विश्व क्रिकेट कप में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 12 रनों से हराकर भारत को जीत दिलाई, मैन ऑफ़ द मैच-अजीतेश (सात रन देकर दो विकेट) रहे.
दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. भारत की शुरूआत खराब रही और उसने दो विकेट 27 रन के स्कोर तक गंवा दिए.ओपनर तरूवर कोहली एक रन बनाकर और श्रीवत्स गोस्वामी छह रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तन्मय श्रीवास्तव (46) और कोहली (19) ने तीसरे विकेट के लिए 47 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. भारतीय पारी पटरी पर लौटती नजर आ रही थी कि कोहली के आउट होते ही पारी के बिखरने का सिलसिला शुरू हो गया.
इसके बाद भारतीय पारी में कोई अच्छी साझेदारी नहीं हुई और पूरी टीम 45.4 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. श्रीवास्तव ने 74 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए जबकि कोहली ने 19, सौरभ तिवारी ने 20, मनीष पांडे ने 20, रवीन्द्र जडेजा ने 11और प्रदीप सांगवान ने 13 रन का योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वेन पारनेल, मैथ्यू आनोल्ड और राय एडम्स ने दो-दो विकेट लिए.
दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब शुरूआत की और आठवें ओवर तक उसके तीन विकेट मात्र 11 रन पर गिर गए. तेज गेंदबाज अजितेश अर्गल ने तीन में से दो विकेट झटक लिये. इसके कुछ देर बाद वर्षा से खेल रोकना पड़ा. खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका के लिए संशोधित लक्ष्य 25 ओवर में 116 रन हो चुका था.
रविन्दर जडेजा ने जोनाथन वांडियार को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया.रिजा हेंड्रिग्स (35) और पारनेल (29) दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 20वें ओवर तक 72 रन पर ले गए. इसी समय जडेजा ने हेंड्रिग्स का महत्वपूर्ण विकेट झटक लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए रन औसत लगातार बढ़ता जा रहा था इसके दबाव के आगे उसके खिलाड़ी दम तोड़ गए.
सिद्धार्थ कौल ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 103 रन पर रोक दिया. भारत की ओर से अर्गल ने सात रन पर दो विकेट, जडेजा ने 25 रन पर दो विकेट और कौल ने 26 रन पर दो विकेट लिए.भारत के युवा खिलाड़ियों ने खिताबी जीत हासिल करने के साथ ही जश्न मनाना शुरू कर दिया. सभी खिलाडियों ने कप्तान विराट कोहली को गले लगा लिया और तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया.
दिलचस्प बात यह रही कि दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान वर्षा ने डकवर्थ लुईस नियम को लागू करने के लिए मजबूर किया था और भारत के फाइनल जीतने के तुरंत बाद ही फिर तेज बारिश आ गई और खिलाड़ियों ने अपना जश्न बारिश में भींगते हुए मनाया. मैन आफ द मैच और टूर्नामेंट के अन्य पुरस्कार खिलाड़ियों को वर्षा के दौरान ही दिए गए.
भारत ने इससे पहले 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में श्रीलंका को पराजित कर पहली बार युवा विश्व चैंपियन होने का गौरव हासिल किया था. पिछले विश्वकप में भारत फाइनल में पाकिस्तान से हारकर उपविजेता रहा था.लेकिन इस बार उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अजेय रहकर खिताब पर अपनी मुहर लगा दी.
फाइनल में भारत से भिडने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हालांकि सेमीफाइनल में गत चैंपियन पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखाया था मगर खिताबी मुकाबले के दबाव में उसके खिलाड़ी निर्णायक क्षणों में भारत के आगे घुटने टेक गए. भारत ने ग्रुप मैच में भी दक्षिण अफ्रीका को परास्त किया था और खिताबी मुकाबले में भी उसने इसी टीम को शिकस्त दी.
स्कोरबोर्डः
दक्षिण अफ्रीकाः पीटर मलान का गोस्वामी (बो) अर्गल ..दो जे स्मट्स रन आउट ..पांच रिले रोसो का जडेजा बो अर्गल ..शून्य रिजा हेंड्रिग्स का गोस्वामी बो जडेजा ..35 जोनाथन वांडियार का गोस्वामी बो जडेजा ..तीन वेन पारनेल का पांडे बो कौल ..29 राय एडम्स पगबाधा बो अब्दुल्ला ..एक बे्रडले बन्र्स बो कौल ..19 मैथ्यू आनोल्ड अविजित ..एक अतिरिक्त ..आठ कुल 25 ओवर में आठ विकेट पर 103 रन विकेटपतन 1..5 2..6 3..11 4..22 5..72 6..75 7..102 8..103 गेंदबाजी... सांगवान 5..2..14..0 अर्गल 5..2..7..2 जडेजा 5..0..25..2 कौल 5..0..26..2 अब्दुल्ला 5..0..26..
जितेश अर्गल को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रूपये का पुरस्कार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अजितेश अर्गल को राज्य सरकार की ओर से पांच लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि कुआलालंपुर में खेले गए फायनल मैच में भोपाल के अजितेश अर्गल को मैन ऑफ द मैच घोषति किया गया है. मुख्यमंत्री ने अजितेश अर्गल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विश्व विजेता भारतीय टीम को बधाई दी है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications