For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धवन-विराट के शानदार खेल के बदौलत भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया

हैदराबादविराट कोहली की कप्तानी में भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांच वन-डे सीरीज में 3-0 की बढ़त बना लगी है। रविवार को भी भारत ने हैदराबाद में खेले गये तीसरे एकदिवसीय में श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। श्रीलंका द्वारा रखे गए 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने केवल 44.1 ओवरों में चार विकेट खोकर जीत हासिल की। शतकीय पारी खेलने वाले श्रीलंका के माहेला जयवर्धने (118) को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

लेकिन सही मायने में मैच के हीरो रहे शिखर धवन (91) और कप्तान विराट कोहली (53) जिन्होंने शानदार खेल का परिचय दिया और जबरदस्त लोगों का मनोरंजन किया। भारत के सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे (31) और धवन ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायडू ने भी महत्वपूर्ण 35 रनों का योगदान दिया।

धवन ने रायडू के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 और फिर कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। धवन ने 79 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का जमाया।

इससे पहले माहेला जयवर्धने (118) के करियर के 17वें शतक और दिलशान (53) की संघर्षपूर्ण पारियों के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 48.2 ओवरों में 242 रन बनाकर आउट हो गई।

शुरू से ही मुश्किलों में घिरी अपनी टीम को उबारते हुए जयवर्धने ने करियर का 17वां शतक लगाया। उन्होंने 124 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। जयवर्धने आठवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। अपनी इस पारी के दौरान जयवर्धने ने 12000 रन पूरे कर लिए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने चार जबकि स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। अश्विन, रायडू और धवल कुलकर्णी को एक-एक सफलता मिली। कुल मिलाकर टीम इंडिया ने सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज को विश्वकप 2015 का प्री-एग्जाम माना जा रहा है साथ ही यह सीरीज विराट कोहली के लिए भी बतौर कप्तान काफी मायने रखती है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+