For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत ने वेस्टइंडीज को 105 रनों से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

भारत ने वेस्टइंडीज को 105 रनों से पीट दिया है और सीरीज में 1-0 के अहम बढ़त ले ली है। इस मैच में रहाणे ने शतक लगाया।

By Rajeevkumar Singh

पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और मेजबान देश के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला एकतरफा रहा। भारत ने वेस्टइंडीज को 105 रनों से रौंद दिया। बारिश के साये में हो रहा 50 ओवर का यह मैच 43 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने 43 ओवर में 5 विकेट पर 310 रन ठोक दिए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट पर 205 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही भारत इस सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने जबर्दस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेज गति से रन बनाते हुए ठोस शुरुआत दी। आजिंक्य रहाणे ने 104 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 103 रन ठोककर शतक पूरा किया।

शिखर धवन ने 59 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 87 रन मारे और भारत ने 43 ओवर में 5 विकेट पर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। हार्दिक पांड्या (4) और युवराज सिंह (14) का बल्ला चल नहीं पाया। धोनी 13 रन और केदार जाधव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

जीत के लिए 311 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम शुरू से ही दबाव में आ गई। किरन पॉवेल जीरो रन पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे और आउट होकर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप को छोड़कर कोई टिककर नहीं खेल पाया। शाई होप ने 88 बॉल पर 81 रन ठोके जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। शाई होप का अहम विकेट कुलदीप यादव ने लिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 9 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट झटक लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 5 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। वेस्टइंडीज 43 ओवरों में 6 विकेट पर 205 रन ही जोड़ पाई और 105 रन से हार गई। इस मैच में आजिंक्य रहाणे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+