सिडनी वनडे में मनीष पांडे बने हीरो, टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से हराया
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवे और आखिरी वनडे में आखिरकार टीम इंडिया ने जीत का स्वाद चखा है। कप्तान धोनी की जुझारू पारी और युवा मनीष पांडे के पहले अंतर्राष्ट्रीय शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। टी-20 सीरीज से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, रहाणे पर संशय बरकरार
मनीष पांडे ने 81 गेंदों पर शानदार 104 रन बनाये और वह नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं धोनी ने 42 गेंदों पर जुझारू 34 रनों की पारी खेली। मनीष पांडे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए टीम को तेज शुरुआत दी। धवन ने 78 जबकि रोहित शर्मा ने 99 रन बनाये। वह कैरियर का 11वां शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गये।
ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया ने 331 रन का लक्ष्य रखा था। वार्नर औऱ मिचेल मार्श के शानदार शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहाड़ जैसा स्कोर टीम इंडिया के सामने खड़ा किया था।
टीम इंडिया की ओर से पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे जे मुबराह ने 10 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके और वह टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। वहीं उमेश यादव टीम के लिए सबसे महंगे साबित हुए औऱ 8 ओवर में उन्होंने 82 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। जबकि रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 46 रन दिये।
गौरतलब है कि टीम इंडिया यह सीरीज पहले ही हार गयी है। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। लेकिन इस जीत के साथ उम्मीद है टीम इंडिया टी-20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
