For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की सेना ने किया अंग्रेजों का शिकार, मिलिए जीत के नायकों से

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच एक इनिंग और 75 रन से जीत लिया और उसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की ये सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।

चेन्नई। चेपक स्टेडियम में आज भारत ने इंग्लैंड को पारी और 75 रन से हराकर जीत की एक नई इबादत लिखी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच एक इनिंग और 75 रन से जीत लिया और उसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की ये सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।

आईए मिलते हैं जीत के असली नायकों से नीचे की तस्वीरों में...

लोकेश राहुल

लोकेश राहुल

भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 199 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूती दी।हालांकि वो दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनका बल्ला तब चला जब टीम को उसकी जरूरत थी।

करूण नायर

करूण नायर

इस जांबाज खिलाड़ी ने तिहरा शतक जड़कर सफलता का नया पैमाना लिखा और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने दूसरी इनिंग में 7 विकेट लिए, वहीं इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट झटके। मुंबई टेस्ट में भी उन्होंने कमाल किया था।

कप्तान कोहली

कप्तान कोहली

भले ही चेन्नई टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला लेकिन उनकी लाजवाब कप्तानी ने टीम इंडिया को अंग्रेजों से 4-0 जीत दिलाने में अहम रोल निभाया, यही नहीं इसी सीरीज के दौरान कोहली ने अपना बेस्ट स्कोर किया और दोहरा शतक जड़कर कामयाबी का नया अध्याय लिखा।

पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल

पूरे 8 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने अपने बल्ले से साबित किया कि उन्हें चयनकर्ताओं ने चुनकर कोई गलती नहीं की है।

आर अश्विन

आर अश्विन

आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पूरी सीरीज के हीरो रहे, उनकी फिरकी के आगे अंग्रेजों की एक नहीं चली।

चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय

चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय

इन दोनों सलामी बल्लेबाजों का बल्ला जब भी बोला, शानदार बोला, मोहाली हो या मुंबई, विशाखापटनम हो या राजकोट, दोनों ने हर जगह जबरदस्त बैटिंग की और जब जरूरत हुई तब खेला।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+