विश्व कप 2019, Match Preview: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में हो सकती है कांटे की टक्कर
नई दिल्ली: विश्व कप के 25वें मैच में 19 जून को निश्चित रूप से दर्शकों के लिए मजेदार मुकाबला इंतजार कर रहा है। ये मैच लगातार हार से खार खाए बैठी दक्षिण अफ्रीका और विश्व कप 2019 में अब तक अपराजेय न्यूजीलैंड के बीच होगा। बर्मिंघम के एज्बेस्टन में खेला जाने वाले ये मैच अफ्रीकी टीम के लिए जहां बेहद ही अहम होने जा रहा है तो वहीं कीवी टीम के लिए अब टूर्नामेंट में असली परीक्षा की घड़ी शुरू हो चुकी है।
न्यूजीलैंड ने अब तक विश्व कप में बहुत बड़ी टीमों के साथ मुकाबले नहीं खेले हैं। उसका भारत के साथ एक मुकाबला बारिश के कारण पूरी तरह से धुल गया था। ऐसे में अब इस टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी शीर्ष टीमों से दो-दो हाथ करने हैं। वहीं, अंक तालिका में 7वें नंबर पर बैठे दक्षिण अफ्रीका के लिए यह करो या मरो के स्तर के मैच शुरू हो गए हैं। 5 मैचों में तीन अंक वाली अफ्रीकी टीम इस मैच को जीतकर किसी तरह से अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।
आईसीसी वर्ल्डकप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका एकदूसरे से 7 मैचों में भिड़ीं हैं। इन 7 मैचों न्यूजीलैंड ने 5 मैच जीते जबकि दक्षिण अफ्रीका 2 मैचों में विजयी हुई जब ये दोनों टीमें वर्ल्ड कप में एकदूसरे से भिड़ीं तो न्यूजीलैंड की तरफ से उच्चतम स्कोर 299 रन रहा जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से उच्चतम स्कोर 306 रन रहा। इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से 172 न्यूनतम स्कोर रहा जबकि 177 न्यूनतम स्कोर बनाया।
{headtohead_cricket_4_6}
दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-
दक्षिण अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यूके), हाशिम अमला, एडेन मार्कराम, फाफ डु प्लेसिस, रासी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, क्रिस मॉरिस, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर
न्यूजीलैंड- मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लाथम, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी (लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
