एशियाड-2010 से बाहर हुईं सायना नेहवाल
क्वांगचो (चीन)। भारत की प्रथम वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल 16वें एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सायना को हांगकांग की यिन ने 8-21, 21-8, 21-19 से हराया। इससे पहले पुरुषों की बैडमिंटन एकल स्पर्धा में अरविंद भट्ट प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए।
विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त सायना को एकल खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन उनकी चुनौती गुरुवार को समाप्त हो गई। 2008 में बीजिंग में आयोजित ओलम्पिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकीं सायना ने बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में मलेशिया की लाइडिया चेह को 2-0 से पराजित किया था।
बीते महीने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान महिला एकल खिताब जीतने वाली सायना ने चेह को 21-15, 21-17 से पराजित किया था।
इससे पहले पुरुषों की बैडमिंटन एकल स्पर्धा में अरविंद भट्ट की प्री-क्वार्टर फाइनल में हार के साथ इस वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। भट्ट को थाईलैंड के बूनसैक पोनसाना ने 21-19, 21-12 से पराजित किया। राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले पुरुपल्ली कश्यप बुधवार को ही एकल मुकाबलों से बाहर हो गए थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications