World Cup 2019: पाकिस्तान ने की अपनी क्रिकेट टीम की घोषणा, बड़े नाम को लगा झटका
नई दिल्ली। 30 मई से शुरू होने जा रहे वनडे क्रिकेट के मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 15 सदस्यीय इस टीम में पाकिस्तान ने अपने स्टार खिलाड़ी को झटका दिया है। इस टीम में तीन ओपनिंग बल्लेबाज, चार मध्यक्रम के बल्लेबाज, विकेटकीपर के तौर पर सरफराज अहमद, दो स्पिनर्स और पांच तेज गेंदबाज होंगे। यहां सरफराज कप्तान की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम से 11 खिलाड़ी चुने गए-
इस टीम में 11 खिलाड़ी वे हैं जो 2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम से लिए गए हैं। इस ट्रॉफी से जो खिलाड़ी लिए गए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं- सरफराज अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज, शादाब खान और शोएब मलिक।

मोहम्मद आमिर को लगा झटका, लेकिन अब भी है मौका-
इन 11 नामों के अलावा बाकी अन्य चार खिलाड़ियों में आबिद अली, इमाम-उल-हक, 19 साल के मोहम्मद हसनैन और शाहीन शाह अफरीदी हैं। इमाम और शाहीन क्रमशः आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2014 और 2018 में भी भाग ले चुके हैं। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को तितर-बितर करने वाले मोहम्मद आमिर को टीम में जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं ने इसके बजाए उनको इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे मैचों के लिए टीम में जगह दी है। अगर वे यहां पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनको 23 मई से पहले तक विश्व कप की टीम में चुना जा सकता है।
सेलेक्शन विवाद के बाद पहली बार हुआ रायडू और शंकर का सामना, फिर हुई चौंकाने वाली घटना

23 अप्रैल से इंग्लैंड के लिए रवाना होगा पाकिस्तान-
पाकिस्तान की टीम 23 अप्रैल से इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी। यह विश्व कप भी इंग्लैंड में ही होना है। इस तरह से यह पाकिस्तान के लिए 83 दिन का लंबा इंग्लैंड दौरा होगा। शुरुआती स्तर पर यह टीम एक टी-20 अभ्यास मैच खेलेगी और उसके बाद एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। फटाफट मुकाबलों के बाद चार 50 ओवरों के वार्म-अप मैच होंगे। अततः बाद में यह टीम पांच वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेगी।
पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है- सरफराज अहमद (विकेटकीपर, कप्तान), आबिद अली, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक
पाकिस्तान को विश्व कप में अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ खेलना है। यह मैच 31 मई से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। आपको बता दें आईसीसी के निर्दशों के अनुसार विश्व कप में भाग लेने वाले सभी देशों को अपनी टीमों के नाम 30 अप्रैल तक आईसीसी के पास भेजने हैं। इसमें आप 22 अप्रैल तक अपने हिसाब से बदलवा कर सकते हैं लेकिन यदि उसके बाद कोई बदलाव किया जाता है कि प्रतियोगिता की तकनीकी समिति से पहले अनुमति लेनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
