VIDEO: विश्व कप में जगह ना मिलने पर मीडिया के सामने रो पड़ा यह क्रिकेटर
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख चुके हर क्रिकेटर का सपना होता है कि अच्छा प्रदर्शन कर आईसीसी(ICC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड कप(World Cup) टूर्नामेंट का हिस्सा बना जाए। 4 साल बाद आने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में खेलना किसी क्रिकेटर के लिए बड़े सपने के पूरे होने से कम नहीं है। लेकिन कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद खुद को फिट ना रखने के कारण इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाते जिसका दर्द फिर वो बयां भी करते हैं। ऐसा ही कुछ बांग्लादेशी क्रिकेटर तास्किन अहमद(Taskin Ahmed) के साथ हुआ जो लय के बावजूद वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाए, जिसका दुखड़ा उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए बयां किया।

यूं बयां किया दर्द
बांग्लादेश क्रिकेट टीम(Bangladesh Cricket Team) का ऐलान मंगलवार का हुआ जिसमें 24 साल के तेज गेंदबाज तास्किन अमदम का नाम शामिल ना रहा। जब मीडिया ने टीम में जगह ना बना पाने पर उनसे सवाल किया तो तास्किन की आंखों में आंसू आ गए। पत्रकार(Journalist) सवाल करते रहे तो ताक्सिन आंखों में पानी भरते हुए जवाब देते रहे। वर्ल्ड कप में शामिल ना होने पर तास्किन ने कहा, "मैंने फिटनेस हासिल करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से शायद यह पर्याप्त नहीं था। सिर्फ बदकिस्मती के अलावा मैं क्या कह सकता हूं? केवल एक चीज जो मैं कह सकता हूं कि मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करके वापसी करूंगा।''

मुतर्जा भी बहा चुके हैं आंसू
यह कोई पहला माैका नहीं है जब किसी बांग्लादेशी क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप में जगह ना बना पाने के कारण आंसू बहाए हों। इससे पहले पेसर मशर्फे मुर्तजा भी वर्ल्ड कप 2015 में टीम का हिस्सा ना बन पाने के कारण मीडिया के सामने रो पड़े थे। हालांकि, समय देखों की आज वह कड़ी मेहनत के साथ टीम के कप्तान बन चुके हैं, जो इस बार वर्ल्ड कप 2019 में भी बांग्लादेश टीम की कमान संभालेंगे।
विश्व कप 2019 : अंबाती रायडू को बाहर करने पर ICC भी हैरान, आंकड़े शेयर कर मांगा सबसे जवाब

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम
तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मशर्फे मुर्तजा (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मोसाद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेंहदी हसन, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान और अबु जायेद।
.@Taskin_Official failed to hide his emotion after being dropped from Bangladesh @cricketworldcup squad. @icc #CWC19 #StayStrong #Taskin #NeverGiveUp pic.twitter.com/pVIylzatUB
— bdcrictime.com (@BDCricTime) April 16, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
