Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चिली को 4-1 से हराकर भारत फाइनल में

सेंटियागो,10 मार्चः विश्व हाकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत ने वी आर रघुनाथ के चमकदार खेल की बदौलतमेजबान चिली कोयहां 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. प्रिंस वेल्स काऊंटी क्लब में खेले गए मैच में चिली पर विजय के साथ ही भारत के लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं.

इसके साथ ही भारत के लिए विश्व हाकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल के लिए जगह पक्की हो गई है. भारत और ब्रिटेन की टीमों के बीच फाइनल मैच मेंभिडंत होगी. विजेता टीम वर्ष 2008 में होने वाले बीजिंग ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी.

आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी गोलमुख पर बार-बार धावा बोला. प्रभजोत सिंह ने दसवें मिनट में बांयी ओर से मिले पास पर शानदार गोल करके भारत को बढ़त दिलाई.

इसके बाद भारत ने लगातार दो मिनट में दो गोल किए. पहले रघुनाथ ने प्रभजोत की मदद से विपक्षी खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल दागा. अगले ही मिनट में भरत चिकारा ने तुषार खांडेकर से मिले पास पर गोल करके भारत को मध्यांतर तक 3-0 की बढ़त दिला दी.

एशियाई चैंपियन भारत ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी टीम को अपने ही क्षेत्र में व्यस्त रखा. चिली के इयान कोप्पेनबर्गर को प्रभजोत के साथ उलझने पर पीला कार्ड दिखाया गया और मेजबान टीम को दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा, लेकिन भारत इस अवसर को भुनाने में नाकाम रहा क्योंकि इसके कुछ ही समय बाद उसके खिलाड़ी अजितेश राय को भी पीला कार्ड दिखाया गया.

रघुनाथ ने 62वें मिनट में मैच के पहले पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को 4-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी. चिली के फेलिप मोंटेग्यू ने 62वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके अपनी टीम का खाता खोला. मेजबान टीम ने अंतिम क्षणों में गोल करने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह भारतीय रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रही.

पेइचिंग ओलंपिक का टिकट पाने के लिए भारत को अब फाइनल में कल ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ना होगा जिसने अंतिम मैच में आस्ट्रिया को 4-0 से हराया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+