वेस्टइंडीज के खिलाफ जो काम कोई भारतीय कप्तान न कर सका वो विराट कर पाएंगे?
पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जून: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली 180 रनों की बड़ी हार को भुलाने के इरादे से भारतीय यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे और 1 टी20 मैच खेलना है। पहला वनडे 23 जून से क्वींस पार्क ओवल में होगा।
आत्मविश्वास के भरी टीम इंडिया के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है। कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास धोनी को पीछे छोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाने का मौका है। गौरतलब है कि भारतीय टीम आज तक वेस्टइंडीज में कभी क्लीन स्वीप नहीं कर पाई है।
लेकिन इस बार भारतीय टीम के पास इतिहास लिखने का शानदार मौका है। अगर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। जबकि वेस्टइंडीज की टीम अभी युवा है और उसके पास भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के मकाबले कहीं भी अनुभव नहीं है। वेस्टइंडीज अभी हाल ही में अफगानिस्तान के सामने संघर्ष करती दिखी है।
पढ़ेंः- INDvWI: विंडीज के खिलाफ पहले मैच में खेल सकते हैं ये खिलाड़ी
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की धरती पर टीम इंडिया ने कुल 8 वनडे सीरीज खेली हैं जिसमें से 4 वनडे सीरीज ही जीती हैं। लेकिन भारतीय टीम का कोई कप्तान वेस्टइंडीज का उसी की धरती पर क्लीन स्वीप नहीं कर सका। जबकि महान सर विवियन रिचर्ड्स की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने भारत को 1989 में वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था। आपको बता दें कि उस समय भारतीय टीम के कप्तान दिलीप वेंगसरकर थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
