युवराज सिंह ने पढ़े धोनी के कसीदे कहा फिर बनेगी टीम वर्ल्ड-चैंपियन
ग्वालियर। भले ही मीडिया में भारत के जांबाज क्रिकेटर युवराज सिंह और कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर काफी कुछ कहा और लिखा जा रहा हो लेकिन युवराज सिंह कैप्टन धोनी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए युवी ने कहा कि विश्वकप में टीम इंडिया जिस तरह से धोनी की अगुवाई में खेल रही है उससे तो यही लगता है कि टीम इंडिया वापस विश्वचैंपियन बनकर रहेगी।
युवराज ने कहा कि टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है जिसके पीछे धोनी की सोची-समझी रणनीति है इसलिए उनकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है।
मालूम हो कि अभी एक दिन पहले ही कैप्टन धोनी ने मेलबर्न में इशारों-इशारों में कहा कि फिल्डिंग के नये नियमों की वजह से युवी टीम में नहीं हैं और इससे पहले युवराज सिंह के पापा योगराज सिंह ने भी धोनी पर आरोप लगाया था कि उनके कारण ही आज उनका बेटा विश्वकप टीम का हिस्सा नहीं है।
हालांकि तब भी युवराज ने ट्विट करके बात संभालने की कोशिश की थी और धोनी का बचाव करते हुए कहा था कि मेरे पापा आज ज्यादा भावुक हो गये इसलिए ऐसी बातें कर बैठे। मुझे धोनी से कोई शिकायत नहीं, मैंने उनकी अगुवाई में बढ़िया क्रिकेट खेली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
