पर्थ में कंगारुओँ पर जमकर बरसे रोहित, ज़ड़ा नौवां सैकड़ा
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते अपने कैरियर का नौवां सैकड़ा जड़ दिया है। रोहित 163 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 171 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में ताबड़तोड़ 7 छक्के लगाये जबकि 13 चौके लगाये। इसके साथ ही 170 से अधिक रन का स्कोर बनाने वाले रोहित सचिन के साथ साझा खिलाड़ी बन गये हैं।
किसान के बेटे बरिंदर सरन की किस्मत एक अखबार के एड ने बदल दी
जब धोनी ने किया प्रभु संग धोती डांस.. दिल गार्डन-गार्डन हो गया
वन डे क्रिकेट में 3 बार 170 से अधिक का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी सचिन और रोहित हैं। जबकि दो बार यह कारनामा करने वालों में विव रिचर्ड, विरेंद्र सहवाग, मार्टिन गप्टिल हैं। यही नहीं इस मैच में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन भी पूरे कर लिये।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। उन्होने महज 20 पारी में 1000 रन पूरे किये थे लेकिन रोहित शर्मा ने सिर्फ 19 पारी में यह कारनामा कर दिखाया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
