Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज दौर पर क्यों नहीं लिया रेस्ट, विराट कोहली ने दिया ये जबाव

नई दिल्ली: विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे के लिए जाने से पहले कई तीखे सवालों का सामना करके गए हैं। उनके कुछ जवाब पहले से ही निर्धारित थे। जैसे की रोहित और उनके बीच विवाद की खबरों को उन्होंने निराधार बताते हुए इस पूरे मामले को ही हास्यापस्द बताया। इसके साथ ही कोहली ने कुछ ऐसी बात भी की जिसकी वास्तव में उम्मीद नहीं थी। कोहली के कुछ खुलासों ने थोड़ा चौंकाया है। एक ऐसा ही मामला था कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम देने का।

विश्व कप के बाद यह तय माना जा रहा था कि कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया जाएगा और रोहित टीम की कमान संभालेंगे। लेकिन जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली से यह बात पूछी गई तो उन्होंने साफ कहा कि उनको इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है। कोहली ने कहा- 'हमारा आराम का समय रिकॉर्ड पर रहता है। बोर्ड को दिए गए ईमेल पर सब रहता है। मुझे नहीं पता उन्होंने क्या रिपोर्ट बनाई है। जब तक फिजियो या ट्रेनर मुझसे नहीं कहते, मुझे नहीं पता। मुझे नहीं पता कि चयनकर्ताओं से संपर्क में क्या कहा गया क्योंकि मुझसे आराम के लिए नहीं कहा गया।'

भारतीय क्रिकेट टीम विंडीज दौरे पर सोमवार रात तक रवाना हो गई है। लेकिन इससे पहले खूब खबरें सामने आईं कि कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच विश्व कप से लेकर कुछ भी सही नहीं चल रहा। दोनों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आईं। इन खबरों पर कोहली ने कहा कि उन्हे भी बहुत कुछ सुनने को मिला है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, किसी भी टीम की सफलता के लिए ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है। अगर विवाद की बात सच होती तो हम बतौर टीम उस तरीके का प्रदर्शन नहीं कर पाते जैसा किया है। आप कभी हमारे ड्रेसिंग रूम आइये और देखिए कि कुलदीप यादव से कैसे बात की जाती है या धोनी जैसे सीनियर से कैसे मजाक किया जाता है।

Story first published: Tuesday, July 30, 2019, 15:36 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+