मैं अनुष्का के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता: विराट कोहली
नई दिल्ली। विराट कोहली अब खुलकर अपने प्यार अनुष्का के बारे में लोगों से और मीडिया से बात करते हैं। इन दिनों अपने बल्ले से अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की बैंड बजाने वाले स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि लोग उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ भी गलत बोलें, उन्हें इस बात पर काफी गुस्सा आता है।
हाल ही में विराट कोहली ने एक अखबार के इंटरव्यू में यह बातें कहीं। विराट ने स्वीकार किया कि उन्हें गुस्सा बहुत आता है और कभी-कभी गु्स्से में वो काफी कुछ गलत कर जाते हैं लेकिन उस बात के लिए अनुष्का को दोषी ठहराना कहां की सही बात है। मुझे उस समय बहुत बुरा लगा जब 'वर्ल्ड कप' में इंडियन टीम की हार का ठिकरा अनुष्का के सिर फोड़ दिया। मैं उस समय काफी आहत था लेकिन विराट ने कहा कि इस घटना के बाद हमारा रिश्ता और मजबूत हो गया है।
विराट-अनुष्का बचपन के साथी हैं
विराट ने कहा कि हर बात के लिए उसे टारगेट करना गलत है, अगर आपके पार्टनर को कोई कुछ कहे तो आप ऐसे चुपचाप नहीं बैठ सकते इसलिए मैं भी रियेक्शन दे देता हूं। हालांकि विराट ने शर्माते हुए यह भी कहा कि वो अनु्ष्का के साथ बहुत खुश हैं और उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं और वो उनके दिल के बहुत करीब हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
