ऑस्ट्रेलिया विकेट कीपर ब्रैड हैडिन ने एकदिवसीय क्रिकेट को कहा अलविदा
बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर और विकेटकीपर ब्रैड हाडिन ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। हाडिन ने सन्यास की घोषणा अपने वेस्टइंडीज के दौरे पर टेस्ट सीरीज पर रवाना होने से पहले की। हैडिन की सन्यास का आधिकारिक ऐलान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया।
हैडिन ने कुल 126 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ होबॉर्ट में जनवरी 2001 में की थी। हैडिन ने इस दौरान कुल 170 कैच लिये जबकि 11 स्टंपिंग की। हैडिन ने अपने कैरियर मे 31.53 के औसत से 3122 रन बनाये जिसमें 110 रन उनका उच्चतम स्कोर है।
सन्यास लेते वक्त हैडिन ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलकर अपने आपको काफी भाग्यशाली मानता हूं। यही नहीं विश्वकप टीम का हिस्सा होने खास है और इसके साथ वनडे को अलविदा कहने का यह सबसे सही समय है।
हैडिन ने नये युवाओं को टीम में मौका दिये जाने की वकालत करते हुए कहा कि मुझे आने वाली पीढ़ी के लिए रास्ता खाली बनाना होगा। हालांकि हैडिन अभी टस्टे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐशेज ट्राफी को जीतना उनका अगला लक्ष्य है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
