जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 में टॉस जीत भारत कर रहा बल्लेबाजी

हरारे। जिंम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं टीम में कई बदलाव किये गये हैं, मुरली विजय और स्टूअर्ट बिन्नी को टीम में जगह दी गयी है।



वहीं रहाणे के लिए यह एक बड़ा मौका है वह पहली बार वनडे मैच के बाद टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टीम के कई सीनियर खिलाड़ियो की गैरमौजूदगी के चलते रहाणे को टीम की कमान सौंपी गयी है।

गौरतलब है कि वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद युवा टीम के हौसले आसमान में है। हालांकि अंबाती रायडू ने वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पायी है।

टीम इंडिया

अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, मुरली विजय, स्टूअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, संदीप शर्मा और मोहित शर्मा।

Story first published: Friday, July 17, 2015, 16:51 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+