For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये क्या! आईपीएल में 17 करोड़ कमाने वाले कोहली केवल 'मामूली खर्चे' पर खेलेंगे काउंटी क्रिकेट

नई दिल्ली। अब जब कन्फर्म हो गया है कि विराट कोहली इसी साल जून के महीने में इंग्लिश काउंटी टीम सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे तो ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि क्या कोहली आईपीएल की तरह वहां भी मोटी रकम हासिल करेंगे? गौरतलब है कि कोहली को आईपीएल में आरसीबी ने 17 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। इसी के साथ कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कोहली शुरू से ही एक ही फ्रेंचाइजी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और इस समय उनके सितारे बुलंद हैं।

कोहली टीम इंडिया के कई मैच मिस करेंगे

कोहली टीम इंडिया के कई मैच मिस करेंगे

कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटरों में शामिल हैं। लेकिन इंग्लैंड की काउंटी टीम सरे से खेलने के लिए उन्हें कोई मोटी नहीं बल्कि मामूली रकम मिलेगी। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच और आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेलेंगे, क्योंकि बीसीसीआई चाहता है कि इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय कप्तान और शीर्ष खिलाड़ियों को वहां के हालात में अभ्यास का मौका मिले। सरे के साथ इस करार पर इसी सप्ताह सहमति बनी।

कोहली को सिर्फ हवाई यात्रा और रहने के खर्च, मामूली मैच फीस मिलेगी

कोहली को सिर्फ हवाई यात्रा और रहने के खर्च, मामूली मैच फीस मिलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा है, ‘आम धारणा यह है कि कोहली के लिए सरे को बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी होगी लेकिन सच्चाई इसके ठीक उलट है। मैं साफ करना चाहूंगा कि सरे के साथ एक महीने के करार के लिए कोहली को सिर्फ हवाई यात्रा और रहने के खर्च के अलावा मामूली मैच फीस मिलेगी।'

कोहली खुद ऐसा करना चाहते थे

कोहली खुद ऐसा करना चाहते थे

हालांकि इसको लेकर न कोहली और न ही बीसीसीआई को कोई दिक्कत हैं। अधिकारी ने बताया कि ‘बोर्ड और कोहली खुद ऐसा करना चाहते थे इसलिए पैसे का महत्व ज्यादा नहीं था।'

 लेकिन काफी कम रकम है

लेकिन काफी कम रकम है

अधिकारी ने आगे बताया कि, ‘मैं रकम के बारे में नहीं बता सकता, लेकिन काफी कम रकम है और उतनी ही है जो किसी भी काउंटी खिलाड़ी को मिलती है। मैं यह कहना चाहूंगा की यह कोहली और सरे दोनों के लिए अनुकूल स्थिति है।'

पैसे नहीं यहां होगा कोहली का फोसक

पैसे नहीं यहां होगा कोहली का फोसक

अधिकारी ने आगे ये भी बताया कि ‘सरे उनकी छवि को भुनाना चाहेगा, लेकिन कोहली का ध्यान छह मैचों पर होगा, जिनमें तीन रॉयल लंदन कप 50 ओवर के मैच और तीन काउंटी मैच चार दिवसीय मैच हैं।'

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 16:53 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+