Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे दौर में पहुँचे अनूप श्रीधर

बीजिंग ओलंपिक के बैडमिंटन मुक़ाबले में भारत के अनूप श्रीधर दूसरे दौर में पहुँच गए हैं. पुरुष वर्ग में भारत की ओर से अनूप अकेले ही चुनौती पेश कर रहे हैं.

ऐड़ी की चोट से परेशान होने के बावजूद अनूप ने पहले दौर में जीत हासिल की और दूसरे दौर में जगह बनाई. उन्होंने सीधे सेटों में जीत हासिल की.

पहले दौर में उनके सामने थे पुर्तगाल के मार्को वैसकोन्सेलोस को 21-16 और 21-14 से मात दी. अनूप श्रीधर को पहले दौर में जीत हासिल करने में क़रीब आधे घंटे का समय लगा.

लेकिन दूसरे दौर में उनके सामने होंगे जापान के शोजी सातो. सातो दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी हैं.

मैच

दूसरे दौर में अनूप को मुश्किल पेश आ सकती हैं क्योंकि अभी भी वे पूरी तरह फ़िट नहीं हैं.

पिछले महीने उनकी ऐड़ी में चोट आ गई थी अभी भी वे इस चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसी कारण पहले दौर के मैच में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी.

मार्को ने शुरुआत अच्छी की और एक समय वे 6-3 से आगे चल रहे थे. लेकिन अनूप श्रीधर ने वापसी की और 15 मिनट में पहला सेट जीत लिया.

दूसरे सेट में अनूप ने बेहतरीन शुरुआत की और एक समय वे 6-1 से आगे थे. उन्होंने शानदार अंदाज़ में जीत हासिल की और दूसरे दौर में जगह बनाई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+