कोलकाता: फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में हिंसा, 40 घायल
कोलकाता। हमेशा से खेलप्रेमियों की पसंदीदा जगह रहा कोलकाता में कभी-कभी लोग काफी आक्रामक हो जाते हैं जिसका ताजा उदाहरण है रविवार को युवा भारती क्रीड़ागंन में फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच के दौरान हुई हिंसा जिसमें 40 लोग घायल हो गये।
नतीजा यह हुआ कि ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच होने वाले फुटबॉल मैच को रद्द करना पड़ा। जिनमें 20 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस घटना के लिये तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
नतीजा यह हुआ कि ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच होने वाले फुटबॉल मैच को रद्द करना पड़ा। जिनमें 20 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस घटना के लिये तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
'आाज तक' के मुताबिक घटना के पीछे कारण हैं दर्शकों का ज्यादा आक्रामक होना। दरअसल जैसे ही मोहन बागान के स्टार खिलाड़ी ओकोली ओडाफा को रैफरी विष्णु चौहान ने विरोध करने पर मैदान से बाहर किया वैसे ही दर्शक आपे से बाहर हो गये उन्होंने मैदान में सामान फेंकना शुरू कर दिया और रैफरी को गालियां देने लगे और जोर- जोर से चिल्लाने लगे।
यही नहीं दर्शकों ने मैदान में ईंटे-पत्थर भी फेंकना भी शुरू कर दिया, जिसके चलते एक ईंट मोहन बागान के मिडफील्डर सईद रहीम नबी को भी लगी, जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा। आपको बता दें कि ईस्ट बंगाल अच्छा खेल रहा था और लग रहा था कि मोहन बागान को वो आसानी से हरा देगा।
लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा इस घटना में पुलिस के भी 20 सिपाहियों को गंभीर चोटें आयी हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
