नई दिल्ली। टीम इंडिया के नवनिर्वाचित हेड कोच अनिल कुंबले ने किसी भी तरह के हितों के टकराव से इनकार किया है। कुंबले आईसीसी के कमेटी, व स्पोर्ट्स फर्म के भी सदस्य हैं। अनिल कुंबले एक स्पोर्ट्स कंपनी टेनविक चलाते हैं जो कि खेल के क्षेत्र में सुझाव और मदद मुहैया कराती है।
सौरव गांगुली और रवि शास्त्री के बीच मतभेद खुलकर सामने आये
कुंबले ने कहा कि सभी मुद्दों पर पहले ही बात की गयी है और वह आईसीसी कमेटी के चेरमैन का भी पद संभालते रहेंगे। कुंबले ने कहा कि आईसीसी क्रिकेट कमेटी के लिए मैं ज्यादा समय नहीं दे पाउंगा। लेकिन आईसीसी कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की मुझे कोई वजह नहीं दिखायी देती है।
उन्होंने कहा कि कई और कोच जैसे डरेन लेहमै, एंड्रयू स्ट्रॉस, राहुल द्रविड़ भी इस कमेटी में हैं जो एक साथ इन जिम्मेदारियों का वहन कर रहे हैं। टीम इंडिया के कोच के लिए आवेदन किये जाने के बारे में बोलते हुए कुंबले ने कहा कि उन्होंने तय समय सीमा के भीतर ही इस पद के लिए आवेदन किया था।
जानें टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के शानदार रिकॉर्ड्स
मैं उन खबरों से अचंभित हूं जिनमें कहा गया है कि समय सीमा खत्म होने के बाद मैंने इस पद के लिए आवेदन किया था।कुंबले को टीम इंडिया का कोच बीसीसीआई की क्रिकेट एडवायरी कमेटी में इंटरव्यू के बाद चुना गया था। इस कमेटी में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे।