कोलकाता, 5 जुलाई: देश के सात अलग-अलग स्कूलों से चुने गए 16 होनहार फुटबाल खिलाड़ी ब्राजील में छह दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। रियो डी जेनेरियो में होने वाला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से शुरू होना है।
इन 16 खिलाड़ियों का चयन आठ शहरों में कराए गए अखिल भारतीय टूर्नामेंट में शिरकत करने वाले 3000 खिलाड़ियों में से किया गया है। ब्राजीलियाई फुटबाल अकादमी (बीएफए) की देखरेख में आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर भारत के अलावा 24 देशों के 312 खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे।
इस कैंप की जिम्मेदारी ब्राजील की विश्व विजेता टीम का हिस्सा रह चुके कार्लोस अलबटरे परेरा के हाथों में है। 16 में से सबसे अधिक 6 खिलाड़ी कोलकाता के अहीरीटोला बोंगो विद्यालय के हैं। यही टीम अखिल भारतीय टूर्नामेंट की विजेता रही थी। इसने फाइनल में गोवा के सेंट जोसफ हाई स्कूल को हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]