Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शीशमहल क्रिकेट प्रतियोगिता में ओएनजीसी और यूपीसीए ने अपने मुकाबले जीते

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। अखिल भारतीय शीशमहल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में आज जहां ओएनजीसी ने कराची टाइगर्स को 39 रन से हराया वहीं यूपीसीए ने एयर इंडिया को 3 विकेट से हराकर अपना मुकाबला जीता।

राजधानी लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गये मैच में ओएनजीसी ने पहले खेलते हुए कराची टाइगर्स के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य रखा। इसमें कप्तान रिजवान शमशाद ने बहूमूल्य 59 रन बनाए। जवाब में विक्रमजीत मलिक की घातक गेंदबाजी के सामने कराची टाइगर्स की पूरी टीम ने 174 रन रन पर घुटने टेक दिए। अफसर नवाज ने एक छोर पर खड़े होकर 87 रन बनाए। विक्रमजीत मलिक पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच चुने गए।

उधर एक अन्य मुकाबले में यूपीसीए ने एयर इंडिया को तीन विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए एयर इंडिया ने निर्धारित 40 ओवरों में 230 रन बनाए। जवाब में यूपीसीए ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। यूपीसीए की तरफ से परमिंदर सिंह ने 76 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+